Site icon NamanBharat

दुनिया भर में Famous होने के बावजूद भी इन सुपरस्टार्स में नहीं है कोई घमंड, जीते हैं बिल्कुल साधारण सी लाइफ

बॉलीवुड सितारों को लेकर कई लोगों का मानना है कि वो दौलत और शौहरत की वजह से काफी घमंड रखते होंगे। क्योंकि जब कोई भी इंसान आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचता है तो किसी भी आम व्यक्ति की यही सोच होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में हर कोई अपनी दौलत और शौहरत का घमंड नहीं करता। आज हम आपको उन्हीं सुपरस्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं कुछ खास बातें जो दुनिया भर में खूब नाम कमाने के बाद नहीं रखते किसी भी तरह का कोई घमंड।

सोनू सूद-

देश में कोरोना महामारी के समय सोनू सूद जरूरतमंदों के लिए मसीहा बन चुके हैं। सोनू सूद लगातार लोगों को मदद पहुंचाने में लगे हुए हैं इसलिए इनका नाम लिस्ट के सबसे टॉप में आता है। बता दें कि कोरोना काल में जिस तरह सोनू सूद ने लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है वो काबिले तारीफ है। आज एक सुपरस्टार होने के बावजूद भी सोनू सूद खुद लोगों को बस स्टड और रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आते रहे हैं। उनके नेक दिल की दयालुता को देखकर आप कह सकते हैं कि उन्होंने कभी अपने स्टारडम का घमंड नहीं किया।

अक्षय कुमार-

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के दुनिया भर में लाखों-करोड़ों चाहने वाले फैंस मौजूद हैं। बता दें कि अक्षय ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि दरियादिली के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं। इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार को भी अपने स्टारडम का बिलकुल घमंड नहीं है। अक्षय एक आम इंसान की तरह रहना ही पसंद हैं और लोगों की मदद के लिए हमेशा अपना हाथ आगे बढ़ाते हैं।

आमिर खान-

बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान का नाम दुनिया भर में शुमार है। शायद आप इस बात से तो वाकिफ ही होंगे कि आमिर बॉलीवुड के इकलौते एक ऐसे एक्टर हैं जो साल में एक ही फिल्म करते हैं और वह फिल्म करोड़ों तक की कमाई कर लेती है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के इस सुपरस्टार ने भी कभी अपने स्टारडम का घमंड नहीं किया।

रणबीर कपूर

वहीं अगर बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्यॉय रणबीर कपूर की बात करें तो रणबीर कपूर के लाखों-करोड़ों चाहने वाले फैंस हैं लेकिन उन्हें अपने इस रुतबे का बिलकुल घमंड भी नहीं है। हालांकि रणबीर अपने अफेयर्स को लेकर काफी सुर्खियों में बने रह चुके हैं।

ऋतिक रोशन-

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर ऋतिक रोशन जो अपने स्टाइल के साथ-साथ सुपर डांस के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर के पास भी दौलत की कोई कमी नहीं हैं, लेकिन फिर भी ऋतिक रोशन आम इंसान की तरह रहना पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इंडस्ट्री का ये स्टार कई बार ऑटो रिक्शा में सफर करते हुए भी नजर आ चुका है।

सनी देओल-

वहीं फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार सनी देओल ने ना सिर्फ 90 के दशक में बल्कि आज भी फिल्मों में अपना कमाल दिखाया है। आज भी सनी देओल का अंदाज देख लोग उनके दीवाना हो जाते हैं। खास बात तो यह है कि सनी देओल ने भी कभी अपनी दौलत और शौहरत का घमंड नहीं किया। बता दें कि सनी देओल एक अभिनेता होने के साथ-साथ राजनीती में भी शुमार हैं।

Exit mobile version