बिहार में जन्मे ये सितारे आज दुनिया भर में कमा रहे हैं नाम, कोई करता है एक्टिंग तो कोई संभाल रहा करोड़ों का बिजनेस

मुंबई में हर दिन देशभर से हजारों लोग फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए आते हैं परंतु सभी लोगों को कामयाबी नहीं मिल पाती है। कुछ ही ऐसे चेहरे होते हैं जिन्हें पर्दे पर पहचान मिल पाती है। अक्सर देखा गया है कि फैंस बॉलीवुड के अपने चहेते कलाकारों के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। निजी जीवन से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक फैंस जानने की कोशिश करते रहते हैं परंतु फैंस को तब सबसे ज्यादा खुशी होती है जब उन्हें यह पता चलता है कि उनके चहेते सितारे उन्हीं के शहर या राज्य के रहने वाले हैं। ऐसे में सितारों के प्रति फैंस की फीलिंग एक अलग ही देखने को मिलती है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो बिहार में जन्मे हैं और आज दुनिया भर में उन्होंने अच्छी खासी पहचान बना ली है। तो चलिए जानते हैं आखिर इस लिस्ट में किन-किन सितारों का नाम शामिल है।

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को भला कौन नहीं जानता। कभी इंडस्ट्री में इनकी तूती बोलती थी। फिल्मों के अंदर शत्रुघ्न सिन्हा अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इनका अंदाज बहुत ही आकर्षित करने वाला था। आपको बता दें कि बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर 1945 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय से अच्छा खासा नाम कमाया है। काफी लंबे समय तक शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। उन्होंने राजनीति में भी अच्छा खासा नाम कमाया है।

पंकज त्रिपाठी

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर कलाकार पंकज त्रिपाठी को भला कौन नहीं जानता। यह किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। पंकज त्रिपाठी फिल्म “रन” में महज 10 सेकंड के लिए नजर आए थे। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी परंतु उस समय के दौरान किसी ने भी यह नहीं सोचा होगा कि यह आदमी एक दिन बॉलीवुड का इतना बड़ा कलाकार बन जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म “गैंग्स ऑफ वासेपुर” के बाद पंकज त्रिपाठी रातों-रात सुपरस्टार बन गए।

संदली सिन्हा

फिल्म “तुम बिन” से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री संदली सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंख और मुस्कुराहट से लोगों के दिलों को जीत लिया था और इस फिल्म के बाद यह रातों-रात स्टार बन गईं। आपको बता दें कि संदली सिन्हा का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। पहली फिल्म इनकी हिट हुई परंतु उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई। संदली सिन्हा अब अपने पति के साथ करोड़ों का बिजनेस संभालती हैं।

नेहा शर्मा

अभिनेत्री नेहा शर्मा ने साल 2007 में तेलुगु फिल्म “चिरूता” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म “क्रूक” से हिंदी सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। आपको बता देगी बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा का जन्म भागलपुर में हुआ था। उनके पिता कांग्रेस के नेता हैं।

प्रियंका चोपड़ा

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनियाभर की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। प्रियंका ने यह मुकाम पाने के लिए काफी मेहनत की है। सबसे पहले बॉलीवुड फिल्मों से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया। प्रियंका ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छी खासी कामयाबी पाई है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था जो अब झारखंड में है।