बॉलीवुड से पहले साउथ की फिल्मों में इन मशहूर हस्तियों ने चलाया था जादू, नंबर 4 तो है सबकी फवरेट

फिल्म इंडस्ट्रीज में बॉलीवुड को दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज में से एक माना जाता है। जहां कई आम लोगों ने अपने सपने को साकार किया है तो कईयों ने इंडस्ट्री पर राज भी किया है। टीवी जगत से जुड़े कलाकार हों या फिर कोई थिएटर आर्टिस्ट हर किसी का एक सपना जरूर होता है कि उसे बॉलीवुड की फिल्में में ब्रेक मिले। कुछ ऐसे ही सपने लेकर लोग पंजाबी, साउथ और भोजपुरी सिनेमा जैसी इंडस्ट्री में काम करने लिए आते हैं।

आज हम बॉलीवुड के कुछ ऐसे स्टार्स की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा में की लेकिन बॉलीवुड में एंट्री कर खूब नाम कमाया। तो चलिए आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन मशहूर स्टार्स के बारे में जिन्होंने साउथ की फिल्में करने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू किया और अपनी खास पहचान बना ली।

ऐश्वर्या राय-

सबसे पहले हम बात करेंगे विश्व सुंदरी रह चुकी ऐश्वर्या राय की जो बॉलीवुड में अपनी खूबसूरत अदाओं और मदहोश कर देने वाली आंखों के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या उन एक्ट्रेसस में से एक हैं जिन्होंने साउथ फिल्मों के जरिए अपने करियर की शुरूआत की थी। ऐश्वर्या ने इरुवर से साउथ सिनेमा में अपने डेब्यू किया था। इस फिल्म में ऐश्वर्या की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया और इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में आकर देवदास, धूम-2, जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम जैसी हिट फिल्मों से लोगों का दिल जीता और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आज ऐश्वर्या बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस मानी जाती हैं।

धनुष-

कोलावरी डी के सिंगर और एक्टर धनुष की बात की जाए तो फिल्म मूवी 3 के सॉन्ग वीडियो के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद एक्टर को फिल्म रांझणा में कुंदन के किरदार में खूब प्रशंसा मिली थी। हालांकि धनुष साउथ फिल्मों के एक्टर हैं जिन्होंने अपने करियर में मार्यान, आदुकलाम, कोडी, वेंघइ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें कि बहुत जल्द धनुष बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ फिल्म अतंरगी में नजर आएंगे।

दिशा पाटनी-

इंडिया की नेशनल क्रश कही जाने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी को आज आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं लेकिन आपको बता दें कि दिशा पाटनी ने भी अपने करियर की शुरूआत साउथ सिनेमा की तेलुगू फिल्म से की थी। दिशा पाटनी ने साल 2015 में तेलुगू फिल्म लोफर से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में दिशा ने वरुण तेज के साथ स्क्रीन शेयर की थी। जिसके बाद दिशा ने साल 2016 में फिल्म एमएस धोनी से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। इसके अलावा दिशा ने टाइगर श्रॉफ के साथ बाघी फिल्म में भी काम किया है। हालांकि उनका और टाइगर का रिलेशन अक्सर सुर्खियों में बना रहता है।

प्रियंका चोपड़ा-

अगर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने करियर की शुरूआत साउथ सिनेमा से की थी। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2002 में तमिल फिल्म Tamizhan से साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म हीरो-द लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से एंट्री की और आज प्रियंका न सिर्फ नैशनल बल्कि इंटरनैशनल भी एक मशहूर चेहरा हैं।

श्रीदेवी-

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बात करें तो वो बॉलीवुड की सबसे पहली महिला सुपरस्टार बनने वाली एक्ट्रेस थीं। हालांकि बॉलीवुड से पहले श्रीदेवी साउथ एक्ट्रेस थीं जिन्होंने साउथ की Moondru Mudichu, Meendum Kokila, Sigappu Rojkkal जैसी फिल्मों में काम किया था। वहीं एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में चांदनी, कर्मा, मिस्टर इंडिया जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया।