बॉलीवुड के इन सितारों ने जब पर्दे पर निभाया था महिला का रोल, दर्शक देखकर रह गए थे हैरान

बॉलीवुड में फिल्मों की कहानियों के अनुसार कलाकारों को अपनी अपनी भूमिका निभानी पड़ती है। फिल्मों में सभी कलाकार अपनी अपनी भूमिका से लोगों का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि फिल्म के कहानी के अनुसार हीरो को लड़की का रोल भी निभाना पड़ता है। बॉलीवुड के ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों में महिला का रोल निभाया है। अपने इस रोल से उन्होंने अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया।

बॉलीवुड के अभिनेताओं ने जब महिलाओं का रोल पर्दे पर निभाया तो दर्शक काफी आश्चर्यचकित हो गए थे। उन्होंने अपने रोल से सभी दर्शक का दिल जीत लिया था। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे अभिनेताओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने महिलाओं का रोल निभाया था इसके साथ ही अपने किरदार से लोगों की खूब वाहवाही भी लूटी थी।

शम्मी कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर महिलाओं का किरदार निभाया था। पर्दे पर महिला का रोल निभाना आज से नहीं बल्कि पुराने समय से ही चला आ रहा है। अगर हम इस लिस्ट में पहले अभिनेता की बात करें तो इसमें दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर का नाम पहले आता है। जी हां, अभिनेता शम्मी कपूर ने महिला बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। वर्ष 1963 की फिल्म “ब्लफ-मास्टर” में शम्मी कपूर ने एक लड़की का किरदार निभाया था। अपने इस रोल से अभिनेता ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया।

सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने फिल्म “जान-ए-मन”में थोड़ी देर के लिए महिला का गेटअप धारण किया था। यह फिल्म 2006 में आई थी, जिसमें प्रीति जिंटा और अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

कमल हासन

कमल हासन ने फिल्म “चाची 420” में एक महिला का रोल प्ले किया है। अपने इस किरदार से यह काफी मशहूर हो गए थे। इतना ही नहीं बल्कि उनके इस किरदार के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था।

गोविंदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा अपनी एक्टिंग के लिए ही जाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों में कई प्रकार के रोल निभाए हैं और अपने हर रोल से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गोविंदा एक ऐसे अभिनेता हैं जो अपने हर किरदार को बखूबी निभाने का दम रखते हैं। गोविंदा कॉमेडी, एक्शन और रोमांस जैसे सभी रोल्स पर्दे पर बहुत अच्छी तरह से निभाते हुए नजर आते हैं। गोविंदा ने कभी भी किसी को निराश नहीं किया। आपको बता दें कि गोविंदा ने भी फिल्मों में महिला का किरदार निभाया है। इनमें से कुछ फिल्मों में वह कॉमेडी करते हुए भी नजर आए थे। राजा बाबू और आंटी नंबर वन जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने महिला के किरदार से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

श्रेयस तलपड़े

अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने फिल्म “पेयिंग गेस्ट” में महिला का किरदार निभाया है। उनके महिला के इस किरदार को देखकर दर्शक काफी प्रभावित हुए थे। लोगों को उनका यह किरदार काफी पसंद आया था।

आमिर खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने वाले मशहूर अभिनेता आमिर खान भी पर्दे पर महिला का रोल निभा चुके हैं। आपको बता दें कि आमिर खान फिल्म “बाजी” के गाने “डोले डोले दिल” में गर्ल लुक में डांस करते हुए नजर आए थे। इसके अलावा आमिर खान टाटा स्काय और कोका-कोला कि एड्स में भी महिला के रूप में नजर आए थे।