Site icon NamanBharat

बॉलीवुड के इन सितारों ने अपने ही फैन को बनाया है जीवनसाथी, खबर जानकर सब हो गए थे आश्चर्यचकित

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सितारे हैं, जिनके चाहने वालों की दुनिया में कोई भी कमी नहीं है। अक्सर देखा गया है कि फैंस अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसे बहुत से सितारे हैं जिनके घरों के बाहर फैंस की भारी भीड़ लगी रहती है। अपने पसंदीदा सितारों के प्रति दीवानगी दिखाने का कोई भी मौका फैंस नहीं छोड़ते हैं। ऐसे बहुत से फैंस हैं जिनका यही सपना होता है कि काश ऐसा हो जाए कि वह अपने पसंदीदा सितारे से विवाह कर लें परंतु यह सब सोचना एक सपना ही हो सकता है। असल जिंदगी में इसकी कल्पना करना नामुमकिन है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपने ही फैंस से शादी कर ली। जी हां, बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारे भी हैं जिनके जीवनसाथी उनकी शादी से पहले उनके सबसे बड़े फैन हुआ करते थे। बाद में उन्होंने अपने फैंस से उम्र भर का वादा कर लिया। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।

दिलीप कुमार और सायरा बानो

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो की भी है। आपको बता दें कि दिलीप कुमार का नाम मधुबाला से भी जुड़ा था परंतु वह उनसे विवाह नहीं कर पाए थे और दूसरी तरफ जब सायरा बानो 12 वर्ष की थीं तब से ही वह दिलीप कुमार से बेहद प्यार करती थीं। जब उन्होंने फिल्मों में एंट्री की तो उनके सपनों के राजकुमार उन्हें अपने सामने खड़े हुए नजर आए। आपको बता दें कि दिलीप कुमार की सबसे बड़ी फैन सायरा ने महज 22 वर्ष की आयु में विवाह किया था। शादी के समय दिलीप कुमार 44 वर्ष के थे। आज भी यह जोड़ी एक दूसरे से बेहद प्यार करती है।

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अलवा

अभिनेता विवेक ओबरॉय के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आए। जब ऐश्वर्या से विवेक का ब्रेकअप हुआ तो वह काफी अकेले पड़ गए थे। तब उनकी जिंदगी में एक खूबसूरत मोड़ तब आया जब प्रियंका अल्वा के साथ उनका विवाह हुआ। आपको बता दें कि प्रियंका विवेक ओबेरॉय की फैन हुआ करती थीं। विवेक के माता-पिता ने उनकी मुलाकात प्रियंका से करवाई थी और प्रियंका भी विवेक को काफी पसंद करती थी। धीरे-धीरे इन दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। आखिर में इन दोनों ने विवाह कर लिया।

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया

इस लिस्ट में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि साल 1973 में राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया विवाह के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की मुलाकात हुई और राजेश खन्ना ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। उस समय के दौरान राजेश खन्ना को पाने के लिए लड़कियां दिन रात सपना देखा करती थीं परंतु राजेश खन्ना और डिंपल की शादी की खबरें सामने आई तो लाखों लड़कियों का दिल टूट गया। शादी के समय डिंपल 16 वर्ष की थीं। वहीँ राजेश खन्ना 15 साल बड़े थे। लेकिन इन दोनों की शादी कुछ समय तक ही चली। उसके बाद यह दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

जूही चावला और जय मेहता

बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक नाम जूही चावला का भी आता है। आपको बता दें कि उन्होंने अपने सबसे बड़े फैन और बिजनेसमैन जय मेहता से विवाह किया है। उनकी शादी की खबरें लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी हुई थी।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूटेस्ट कपल में से एक शिल्पा और राज का नाम भी आता है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन हैं जिन्हें अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बेहद पसंद थीं। बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि शिल्पा से शादी करने से पहले राज उनके फैन हुआ करते थे और राज उनसे शादी करने का ख्वाब देखा करते थे। एक परफ्यूम ब्रांड को प्रमोट करने के सिलसिले में दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी, जिसके बाद इन दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हो गया था और आखिर में इन दोनों ने विवाह कर लिया।

Exit mobile version