इन सितारों ने लिव-इन में रहने के बाद रचाई शादी, इस कपल के बारे में जानकर लोग हो गए थे हैरान

जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों की सोच भी बदलती जा रही है। मौजूदा वक्त में समय के साथ-साथ भारतीय युवा तेजी से अपने जीवन जीने के अंदाज में बदलाव ला रहे हैं। ऐसे में आधुनिक संस्कृति के लिए किसी भी रूप में अपनाना उनके लिए बड़ी बात नहीं है। लिव इन रिलेशनशिप भी इस आधुनिक संस्कृति का एक हिस्सा बन चुका है। जब दो युवक और युवती शादी किए बिना अपनी मर्जी से एक ही छत के नीचे पति-पत्नी की तरह रहते हैं उस रिश्ते को लिव इन रिलेशनशिप कहा जाता है।

बड़े शहरों में आज के वक्त में लिव इन रिलेशनशिप में रहना एक आम बात हो चुकी है। भारतीय कानून भी लिव इन रिलेशनशिप की अनुमति देता है। अगर लड़के की उम्र 21 वर्ष से अधिक है और लड़की की 18 वर्ष से अधिक है तो भारतीय कानून के तहत लड़का-लड़की लिव इन रिलेशनशिप में रह सकते हैं। इसके अतिरिक्त लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए लड़के और लड़की दोनों का कुंवारा या तलाकशुदा होना आवश्यक है।

आज हम आपको बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कुछ ऐसे कपल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं। तो चलिए जानते हैं लिव इन रिलेशनशिप में कौन से सितारे रहे हैं…

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा विवाह के बंधन में 1 दिसंबर 2017 को बंधे थे। आपको बता दें कि शादी से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

आमिर खान और किरण राव

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपने शानदार अभिनय के अंदाज से लाखों लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई सुपर डुपर हिट फिल्में दी हैं और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। आमिर खान एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से यह मशहूर है। आमिर खान का विवाह साल 2005 में किरण राव से हुआ था। आमिर खान और किरण राव शादी करने से पहले एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे हैं। किरण राव आमिर खान की दूसरी पत्नी हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में ढेर सारी फिल्मों में काम किया है और यह फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं उनकी पत्नी करीना कपूर भी अभिनेत्री हैं। आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर का विवाह साल 2012 में हुआ था। उससे पहले यह दोनों काफी लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। वैसे करीना कपूर ने कभी भी अपने लिव इन रिलेशनशिप को लोगों से नहीं छुपाया है।

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह

मशहूर कॉमेडियन और बॉलीवुड अभिनेता कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का विवाह 2013 में हुआ था। इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी, जिसकी जानकारी इन दोनों ने साल 2014 में दी थी। शादी से पहले यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

कुणाल खेमू और सोहा अली खान

अभिनेता कुणाल खेमू ने बतौर चाइल्ड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में एंट्री की थी। वहीं सोहा अली खान अब फिल्मों में बेहद कम नजर आती हैं। कुणाल खेमू और सोहा अली खान का विवाह 25 जनवरी 2015 को हुआ था। शादी से पहले यह दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे।