वीरेंद्र सहवाग और जडेजा जैसे इन 4 भारतीय खिलाड़ियों ने भी रचाई है अमीर घरानों की लड़कियों संग शादी, देखें दिलचस्प तस्वीरें

भारतीय टीम के क्रिकेटर्स की बात करें तो अक्सर ही कभी अपने खेल तो कभी अपनी नीजी जिनगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं| अभी हाल ही में हार्दिक पंड्या अपनी शादी और बच्चे की खबर को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए थे और इनके बाद भारतीय मूल के बॉलर युज्वेंद्र चहल नही अपनी शादी की खबर के साथ काफी खबरों में रहे| ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही नामी खिलाडियों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने ऐसी लडकियों से शादियाँ रचाई हैं जो खुद काफी अमीर घरानों से ताल्लुख रखती हैं|

रोहित शर्मा

भारतीय टीम में हिटमैंन के नाम से जाने जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज़ नें रितिका सजदेह को साल 2015 में अपने जीवनसाथी के रूप में चुना था| रितिका की बताये तो इनके पिता बॉबी सजदेह का मुंबई के पॉश कफ पैरेड एरिया में बंगला है| रितिका के भाई और वो खुद भी एक सेलेब्रिटी मेनेजर है जिनकी काफी उपर तक पहुँच है|

रविंद्र जडेजा

भारतीय टीम में ए क्लास ऑलराउंडर के तौर पर अपना नाम बना चुके खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की शादी रीवाबा सोलंकी से हुई है| पेशे से रीवाबा एक मैकेनिकल इंजिनियर हैं| इनकी पत्नी का लगभग पूरा परिवार नेतागिरी में लगा हुआ है| और इनकी गिनती गुजरात राज्य के कुछ सबसे अमीर घरानों में  किया जाता है|

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह को भारतीय टीम के कुछ उन खिलाडियों में रहे हैं जिन्हें गये काफी वक्त हो गया लेकिन आज भी इन्हें लोग याद करते हैं| बेहद ही टैलेंटेड बॉलर और टीम में ‘टर्मिनेटर’ के नाम की पहचान रखने वाले खिलाडी हरभजन सिंह ने गीता बसरा से शादी की है| गीता खुद एक बॉलीवुड अभिनेत्री है वहीँ उनके पिता राकेश राकेश बसरा इंग्लैंड के फेमस बिजनेसमैन हैं|

सचिन तेंदुलकर

भारतियों को सचिन तेंदुलकर की पहचान बताने की कोई जरूरत नही है| एक वक्त था जब सचिन भारतीय टीम की वजह से नही भारतीय टीम सचिन की वजह से जानी जाती थी| इन्होने अंजली से लव मैरेज की थी जो के उम्र में भी इनसे लगभग 6 साल बड़ी थी| पेशे से अंजली एक डॉक्टर और उनके पिता बहुत बड़े और समृद्ध कारोबारी हैं|

वीरेंद्र सहवाग

विरेंद्र सहवाग अपने वक्त में भारतीय टीम के बेहद सलामी बल्लेबाज रहे है| इन्होने साल 2014 में अंजली से शादी रचाई थी| इन्होने आरती अहलावत को अपना हमसफर चुना है जो के बहुत ही उच्च ओहदे के वकील की बेटी हैं| ख़ास बात यह थी के जब वीरेंद्र नें आरती को प्रोपोज किया था तब वो महज़ 21 वर्ष के थे|

गौतम गंभीर

गौतम गम्भीर की भारतीय टीम में बहुत ही तगड़े बल्लेबाज़ की भूमिका हुआ करती थी| आज क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद इन्होने भारतीय जनता पार्टी की तरफ अपना रुख कर लिया है और बतौर सांसद काम कर रहे हैं| जीवनसाथी के रूप में इन्हें नताशा जैन मिली हैं जिनके पिता रविंद्र जैन हैं| पेशे से रविंद्र एक टेक्सटाइल व्यापारी और बिजनेसमैन हैं|

तो ये थे हमारी भारतीय टीम के कुछ बेहद ही फेमस खिलाड़ी जिनकी पत्नियां खुद भी काफी बड़े घरानों से ताल्लुख रखती हैं|