बॉलीवुड की इन हसीनाओं के साथ जुड़ा था इन क्रिकेटर्स का नाम, लेकिन अधूरी रह गई प्रेम कहानी

ऐसा कहा जाता है कि प्यार किया नहीं जाता प्यार तो बस हो जाता है। प्यार दीवाना मस्ताना तो होता ही है, इसके साथ ही कब किससे और कहां पर हो जाए इसके बारे में बता पाना बहुत ही मुश्किल है। ऐसा कहा जाता है कि दो प्यार करने वाले एक दूसरे के लिए सारी दुनिया से लड़ने को तैयार हो जाते हैं।

प्यार जात, धर्म, उम्र कुछ नहीं देखता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि साथ काम करते करते लोग एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। वहीं कभी-कभी दूसरे प्रोफेशन में रहते हुए भी रिश्ते जुड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही रिश्ता बॉलीवुड और क्रिकेट का भी है।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शर्मिला टैगोर और अनुष्का शर्मा जैसे कई अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स से शादी की है। वहीं कुछ अभिनेत्रियां और क्रिकेटर्स की प्रेम कहानी अधूरी रह गई है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी ही कुछ अधूरी प्रेम कहानियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हेमा मालिनी और एस. वेंकटराघवन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री हेमा मालिनी की खूबसूरती पर धर्मेंद्र, जितेंद्र और संजीव कपूर ही नहीं बल्कि क्रिकेटर एस वेंकटराघवन भी फ़िदा हो गए थे। ऐसा बताया जाता है कि भारतीय टीम के धुरंधर क्रिकेटर रहे एस वेंकटराघवन हेमा मालिनी को बहुत पसंद करते थे और वह अभिनेत्री से शादी भी करना चाहते थे। एस वेंकटराघवन ने अपने प्यार का खुले तौर पर इजहार भी किया था परंतु हेमा मालिनी ने शादी से इनकार कर दिया था।

किम शर्मा और युवराज सिंह

युवराज सिंह का नाम एक समय पहले बॉलीवुड की अभिनेत्री किम शर्मा से जुड़ा था और दोनों के अफेयर को देखकर ऐसा लगने लगा था कि वह दोनों बहुत ही जल्द शादी कर लेंगे परंतु ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ। किसी वजह से दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। युवराज सिंह ने अभिनेत्री हेजल कीच से शादी कर ली। वहीं किम शर्मा का नाम अब लिएंडर पेस जुड़ रहा है।

रेखा और इमरान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का अफेयर पाकिस्तानी टीम के क्रिकेटर इमरान खान से भी जुड़ चुका है। इमरान खान अभिनेत्री रेखा को बहुत पसंद करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बताया था कि दोनों को एक दूसरे के कंपनी अच्छी लगती थी। इमरान खान के अनुसार, वह किसी अभिनेत्री से शादी नहीं कर सकते थे। इसी वजह से उनका प्यार अधूरा रह गया।

जहीर खान और ईशा शरवानी

क्रिकेटर जहीर खान सागरिका घाटगे से पहले अभिनेत्री ईशा शरवानी के साथ रिश्ते में थे और इन दोनों को अक्सर एक साथ पार्टी करते हुए भी देखा जाता था। परंतु इन दोनों का रिश्ता अधूरा रह गया।

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं नीना गुप्ता और क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के अफेयर ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। एक समय ऐसा था जब इन दोनों को एक दूसरे के साथ ही देखा जाता था। नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स लिव-इन में भी रहे। इस दौरान नीना गुप्ता गर्भवती भी हो गई थीं और उन्होंने मसाबा को जन्म भी दिया। लेकिन उनकी शादी के विवियन रिचर्ड्स से नहीं हुई।

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम

कभी बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रहे वसीम अकरम दोनों का नाम जुड़ा था परंतु अब यह दोनों एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण

एक समय ऐसा था जब युवराज सिंह का दिल दीपिका पादुकोण के लिए धड़का करता था परंतु अभिनेत्री किम शर्मा की तरह ही दीपिका पादुकोण के साथ भी उनका प्यार अधूरा रह गया।