शिखर धवन से मोहम्मद शमी तक, भारतीय टीम के इन बड़े खिलाडियों ने रचाई तलाकशुदा लड़कियों संग शादी

प्यार एक ऐसा एहसास माना जाता है जो के इंसान को अगर पहली बार हो तो सारी दुनिया उसे अपने साथी के अंदर समायी नजर आती है| इंसान उसे पाने की कोशिश करता है और कभी कभी तो ऐसी हदें पार करने वाली घटनाएँ भी सुनने को मिलती हैं जिनके बारे में सोचना भी एक इंसान के लिए मुस्किल होता है| प्यार में इंसान को बस अपनी चाह नजर आती है और अपनी इस चाहत को पूरा करने के लिए इंसान हर संभव प्रयास करता है|

अगर बात करें अपनी चाहत को पाने की तो हमारे भारतीय टीम के खिलाडी भी कुछ कम नहीं है| हमारी भारतीय टीम में भी कुछ ऐसे आशिक मौजूद हैं जिन्होंने अपनी चाहत को पाने के लिए समाज की बंदिशों से आगे बढकर अपना प्यार पाया| अक्सर हम देखते हैं के तलाकशुदा स्त्रियों के लिए लोगों में घृणा होती है| लेकिन इन खिलाडियों को जब प्यार हुआ तो इन्होने बिन इन सब बात पर ध्यान दिए इन तलाकशुदा स्त्रियों से शादी कर ली|

मुरली विजय

मुरली विजय की कहानी जरा अलग है| इन्हें प्यार हुआ अपने साथी खिलाडी दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता वंजारा से| ऐसे में जब दिनेश कार्तिक को इसका पता चला तो उन्होंने निकिता को तलाक दे दिया और फिर इसके बाद मुरली विजय नें निकिता संग शादी कर ली|

अनिल कुंबले

अनिल कुंबले की गेंदबाज़ी की जितनी तारीफें की जाएँ उतनी कम हैं| अपने वक्त के बेहद नामी खिलाडी रहे अनील नें चेतना संग शादी रचाई थी जिनका के पहले एक बार तलाक हो चूका था| साल 1999 में अनिल नें चेतना को उनकी एक बेटी के साथ अपनाया था|

मोहम्मद शमी

आज की तारिख में भारतीय टीम में नजर आने वाले बेहद शानदार गेंदबाज़ मोहम्मद शमी की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है| इन्हें प्यार हुआ हसीन जहाँ से जो के एक तलाकशुदा स्त्री थीं| साल 2014 था जब दोनों नें निकाह किया और आज की तारिख में इनकी एक प्यारी सी बेटी भी है| अभी की कहें तो दोनों अलग हो गये हैं लेकिन अभी यह तलाक कोर्ट में दर्ज नहीं है|

वेंकटेश प्रसाद

वेंकटेश प्रसाद भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज़ रह चुके है| साल 1996 में इन्होने जयंती से शादी की थी जो के पहले से एक तलाक शुदा स्त्री थीं| लेकिन इससे वैंकटेश को कोई ख़ास फर्क नही पड़ा| खबरों की माने तो अनिल कुंबले के जरिये इनकी जयंती से पहली मुलाकत हुई थी|

शिखर धवन

भारतीय टीम के ओपनर और दिग्गज बल्लेबाज़ शिखर धवन की शादी आयशा मुख़र्जी से हुई है| बता दें के इनकी यह शादी साल 2012 में हुई थी| बात करें अगर इनकी उम्र की तो पत्नी आयशा शिखर से उम्र में तकरीबन 10 साल बड़ी है| पहले पति से तलाक मिलने के बाद आयशा आज की तारिख में अपनी दो बेटियों के साथ धवन के साथ ही रहती है|

तो ये थे हमारी भारतीय टीम के कुछ बेहद नामी खिलाडी जिन्हे अपना प्यार तलाक शुदा स्त्रियों में मिला| आज ये सभी शादी के बन्धनों में बंध चुके हैं और अपनी जिंदगियों में बेहद खुश भी है|