नवरात्रि में अगर दिख जाएं ऐसे सपने तो समझिए मां दुर्गा आपसे हैं अति प्रसन्न, जीवन में होगा कुछ अच्छा

हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और दशमी तिथि को समाप्त होती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू हो रही है। वहीं 5 अक्टूबर को इसका समापन है। बता दें कि नवरात्रि के दिनों में दुर्गा मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। 9 दिनों तक मां दुर्गा के भक्त उपवास रखते हुए मां की आराधना पूजा-पाठ और मंत्रों का जाप करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के 9 दिनों तक शक्ति की पूजा करने से हर तरह की मनोकामना पूर्ण हो जाती है। नवरात्रि के दौरान 9 दिनों के लिए मां दुर्गा को अपने घर में स्थापित किया जाता है। इस दौरान लोग मां दुर्गा की विधि विधान पूर्वक पूजा करते। मान्यता है कि मां दुर्गा की विधि विधान पूर्वक पूजा की जाए तो इससे मां दुर्गा भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं और जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं।

वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के पर्व के दिनों में सपने में कुछ चीजें दिखाई देना काफी शुभ माना जाता है। आज हम आपको उन सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके देखने पर मां दुर्गा के खुश होने का संकेत मिलता है। तो चलिए जानते हैं यह सपने कौन-कौन से हैं।

नवरात्रि में ये सपने दिखाई देना होते हैं बेहद शुभ

नवरात्रि की तैयारी करते खुद को देखना

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हर कोई सोते वक्त सपने जरूर देखता है, जिनमें से कुछ सपने शुभ होते हैं, तो कुछ अशुभ भी होते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर नवरात्रि के दौरान कुछ सपने दिखते हैं, तो इसका बहुत शुभ फल मिलता है। अगर आप नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान सपने में नवरात्रि की तैयारी करते हुए खुद को देखते हैं, तो यह बहुत ही शुभ सपना माना गया है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा घटित होने वाला है। अगर आपका कोई काम लंबे वक्त से अटका हुआ है या फिर कोई काम करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उसमें कामयाबी मिलने की संभावना होती है।

सपने में कन्या दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान अगर सपने में कन्या नजर आती ,है तो इसे बहुत फलदायी माना गया है। शास्त्रों में कन्या को दुर्गा जी का स्वरूप माना जाता है और उनकी पूजा की जाती है। इसी वजह से नवरात्रि के दौरान सपने में कन्या के दर्शन होने का यह मतलब है कि स्वयं देवी मां की कृपा आप पर बरसने वाली है।

सपने में नवरात्रि पूजा में भाग लेना

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर आप सपने में खुद को नवरात्रि पूजा में भाग लेते हुए देखते हैं, तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपको नवरात्रि के दौरान इस तरह का सपना नजर आता है, तो यह कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलने की तरफ इशारा करता है। इसके अलावा अगर आपका कोई पुराना कार्य अटका हुआ है, तो उसमें भी बहुत जल्द सफलता मिल सकती है ,अगर आपको यह सपना नजर आता है तो आपको खुश हो जाना चाहिए।

सपने में गरबा करना

नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान चारों तरफ गरबा और डांडिया की धूम मची होती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति खुद को सपने में गरबा करता हुआ देखता है, तो इसका अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपको अपने कार्य क्षेत्र से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है यानी नौकरी या व्यापार में धन लाभ होने की संभावना रहती है।