बॉलीवुड के ये मशहूर सितारे पर्दे पर साली, भाभी, बहु संग कर चुके हैं रोमांस, ये है इन रिश्तो की सच्चाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने अच्छे काम से दुनिया भर में पहचान बनाई है। अक्सर देखा गया है कि फिल्मों में काम करते हुए इन सितारों के बीच अक्सर बहुत ही अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। ऐसी कई जोड़ियां हैं जिनका असल जीवन में भी गहरा रिश्ता होता है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने फिल्मों में साथ काम किया और बाद में उनके बीच रिश्तेदारी हो गई। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने कभी भाभी तो कभी अपनी साली के साथ फिल्मों में रोमांस किया है।

रानी मुखर्जी और अजय देवगन

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में रानी मुखर्जी और अजय देवगन दोनों का ही नाम आता है। आपको बता दें कि अजय देवगन और रानी मुखर्जी ने एक साथ “चोरी चोरी” और “एलओसी” जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और इन फिल्मों में इन दोनों के रोमांस सीन भी थे। रिश्ते में रानी मुखर्जी अजय देवगन की शादी लगती हैं। रानी मुखर्जी अभिनेत्री काजोल की चचेरी बहन हैं।

रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता उदय चोपड़ा ने अपनी भाभी रानी मुखर्जी के साथ फिल्म “मुझसे दोस्ती करोगे” में काम किया था और इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। इस फिल्म में इन दोनों का रोमांटिक सीन भी था।

अनिल कपूर और श्रीदेवी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर और मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की जोड़ी हिंदी सिनेमा जगत में सबसे लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रही है। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और करीब 14 फिल्मों में इन दोनों रोमांस भी किया। दर्शकों को इन दोनों की फिल्में बहुत ज्यादा पसंद आईं थीं। आपको बता दें कि अभिनेत्री श्रीदेवी की शादी अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर से हुई थी। अगर ऐसी स्थिति में देखा जाए तो इन दोनों के बीच रिश्ता देवर-भाभी का है।

करिश्मा कपूर-सैफ अली खान

 

मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने अपने जीजा सैफ अली खान के साथ फिल्मों में रोमांस किया है। फिल्म “हम साथ साथ हैं” में इन दोनों को रोमांस करते हुए फैंस ने देखा था। सैफ अली खान करिश्मा कपूर की छोटी बहन करीना कपूर के पति हैं।

मलाइका अरोड़ा और सलमान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में आते हैं और यह सबसे महंगे अभिनेता भी हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा भी बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। आपको बता दें कि साल 1998 में अभिनेता सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान से मलाइका अरोड़ा ने शादी की थी परंतु साल 2017 में इन दोनों का तलाक हो गया था। फिल्म “दबंग” और “दबंग 2” में मलाइका अरोड़ा ने अपने जेठ सलमान खान के साथ काम किया है।

रणधीर कपूर और नीतू कपूर

आपको बता दें कि अभिनेता रणधीर कपूर और नीतू कपूर ने करीब 5 फिल्मों में एक साथ काम किया है परंतु उन्होंने कभी यह सोचा नहीं होगा कि कभी यह दोनों रिश्तेदार बन जाएंगे। नीतू कपूर ने अभिनेता ऋषि कपूर से विवाह किया था। अगर इस नाते देखा जाए तो रणधीर नीतू कपूर के जेठ हुए। फिल्म हीरालाल, पन्नालाल, कसमे वादे, भला मानुस और ढोंगी में रणधीर कपूर और नीतू कपूर एक साथ काम कर चुके हैं।