घर के मंदिर में जरूर रखनी चाहिए ये पवित्र चीजें, खूब मिलेगा पैसा, खुल जाएगा भाग्य

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व माना गया है। लोग अपने घर में भगवान का एक छोटा सा स्थान जरूर बनवाते हैं जिसको घर का मंदिर कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर के मंदिर में रोजाना सुबह-शाम पूजा-पाठ की जाए तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और घर-परिवार की परेशानियां दूर होती हैं। भगवान को प्रसन्न करने के लिए लोग अपने घर के मंदिर में रोजाना पूजा-पाठ और आरती करते हैं।

आपको बता दें कि ज्यादातर लोग घर के अंदर मंदिर बनवा तो लेते हैं परंतु उससे जुड़े हुए नियमों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। घर के मंदिर में कुछ खास और पवित्र चीजें होना बहुत ही आवश्यक है। अगर आप इन पवित्र चीजों को अपने घर के मंदिर में रखते हैं तो इससे देवी-देवता आपसे प्रसन्न होंगे और आपके घर की सारी परेशानियां दूर होंगी। इन चीजों को घर के मंदिर में रखने से भाग्य खुलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

चंदन

आप अपने घर के मंदिर में चंदन जरूर रखें। चंदन का प्रयोग सदियों से ही पूजा-पाठ में होता आ रहा है। भगवान विष्णु और भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा में खासकर चंदन का प्रयोग किया जाता है। अगर आप चंदन का तिलक माथे पर लगाते हैं तो इससे आपका मन शांत रहेगा और मन में नकारात्मक विचार भी उत्पन्न नहीं होंगे।

गरुड़ घंटी

आप अपने घर के मंदिर में गरुड़ घंटी जरूर रखें। जब पूजा के दौरान घंटी बजाई जाती है तो इससे निकलने वाली आवाज से वातावरण शुद्ध और पवित्र रहता है। इस ध्वनि से घर की नकारात्मक शक्तियां भी नष्ट हो जाती हैं और घर में खुशहाली का आगमन होता है। इससे धन से जुड़ी हुई परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।

शालिग्राम शिला

आप अपने घर के अंदर शालिग्राम शिला जरूर रखें। ऐसा माना जाता है कि शालिग्राम शिला में स्वयं भगवान विष्णु जी का वास होता है। यह विष्णु जी का ही स्वरूप माना गया है। अगर आप इसको अपने घर के मंदिर में रखकर रोजाना इसकी पूजा करेंगे तो इससे घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।

शिवलिंग

आप अपने घर के मंदिर में शिवलिंग जरूर रखें परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पूजा घर में एक अंगूठे की आकृति वाला शिवलिंग होना चाहिए। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है आप और रोजाना पूजा स्थल में इसकी नियमित रूप से पूजा जरूर करें। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी और भाग्य भी आपका साथ देने लगेगा।

शंख

आप अपने घर के मंदिर में शंख जरूर रखें। ऐसा माना जाता है कि जहां पर शंख होता है वहां पर साक्षात मां लक्ष्मी जी निवास करती हैं। ऐसा बताया जाता है कि शंख के मध्य में वरुण, पृष्ठ में ब्रह्म तथा अग्र में गंगा और सरस्वती नदियों का वास होता है। अगर आप शंख के दर्शन और पूजा करते हैं तो इससे तीर्थ यात्रा के बराबर आपको लाभ प्राप्त होता है।

जल कलश

आप अपने घर के मंदिर में शुद्ध जल से भरा हुआ एक कलश जरूर रखें। इसको मंगल कलश भी कहा जाता है। अगर आप इसको अपने पूजा घर में रखते हैं तो इससे घर की पवित्रता हमेशा बनी रहती है।