कपूर से जुड़े इन उपायों से खुल जाएगा भाग्य, होगी लक्ष्मी की प्राप्ति, बहुत सी समस्याएं होंगी दूर

हिंदू धर्म में यदि कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ किया जाता है तो उसमें कई सामग्रियां प्रयोग में लाई जाती हैं। उन्हीं सामग्रियों में से एक कपूर का इस्तेमाल भी पूजा या अनुष्ठान में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कपूर के बिना पूजा पूरी नहीं होती है। कपूर कई प्रकार से फायदेमंद माना गया है। कपूर से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं, इतना ही नहीं अगर कपूर का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए तो इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में कपूर के महत्व और उपयोग के बारे में जिक्र किया गया है। आज हम आपको कपूर से जुड़े हुए कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी सहायता से आपकी सोई किस्मत जाग उठेगी और लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। कपूर के इन उपायों को करके आप अपने जीवन की बहुत सी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कपूर से जुड़े उपायों के बारे में-

कपूर के इस उपाय से बनेंगे बिगड़े काम

मनुष्य के जीवन में कई बार ऐसा दौर आ जाता है, जब कठिन प्रयासों के बावजूद भी कामकाज में सफलता नहीं मिल पाती है, या फिर आपका कोई जरूरी काम बनते बनते बीच में ही अधूरा रुक जाता है। अगर आपके जीवन में भी कुछ ऐसी परेशानियां चल रही हैं तो आप वास्तु शास्त्र के अनुसार कपूर का यह उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए आपको एक चांदी की कटोरी लेनी होगी और उसमे नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाकर इसे पूरे घर में घुमाएं। इस उपाय को अपनाने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं और बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए

अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो इसकी वजह से घर-परिवार में किसी ना किसी प्रकार की परेशानी लगी रहती है। घर की सुख-शांति नष्ट हो जाती है। घर में रोजाना ही किसी ना किसी बात को लेकर बहसबाजी होती रहती है। अगर दुकान में वास्तु दोष है तो इसकी वजह से घाटा होने लगता है। घर या दुकान का वास्तु दोष दूर करने या नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और धन लाभ भी मिलेगा।

धन लाभ के लिए

पैसा कमाने के लिए व्यक्ति दिन-रात मेहनत करता है परंतु फिर भी पैसों की दिक्कत जीवन में लगी रहती है। कई बार देखा जाता है कि पैसा कहीं फंस जाता है या फिर कमाया गया पैसा इधर-उधर के कामों में खर्च हो जाता है। अगर आप भी अपने जीवन में पैसों की तंगी का सामना कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में लाल गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखें और कपूर को जलाकर फूल को देवी दुर्गा को अर्पित कर दीजिए। इस उपाय को करने से धन लाभ मिलता है।

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

अगर आपको ऐसा लगता है कि आपकी फिजूलखर्ची अधिक होने लग गई है तो ऐसे में आप शाम के समय कपूर का दीपक जलाएं और सारे घर में इस दीपक को घुमा दीजिए। आखिर में माता लक्ष्मी जी की आरती करते हुए घर के मंदिर में स्थापित कर दीजिए। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है।