साउथ के इन कलाकारों ने अपनी शादी में खर्च किए थे करोड़ों रुपए, पानी की तरह बहाया गया था पैसा

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हमारे देश में शादी का बहुत महत्व माना गया है। हर कोई इंसान यही चाहता है कि वह अपनी शादी शानदार तरीके से करें जिसके लिए वह शादियों की तैयारियों में पहले से ही जुट जाते हैं। कई दिनों पहले ही शादी की रस्में शुरू कर दी जाती हैं और जब शादी अगर किसी स्टार की हो तो जश्न सिर्फ उनके घर में ही नहीं बल्कि पूरे शहर में मनाया जाता है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकारों की तरह साउथ सिनेमा के कलाकार भी रहन-सहन के मामले में हर किसी को मात देते हैं। साउथ फिल्मों के कलाकार करोड़ों की फीस लेते हैं। इतना ही नहीं बल्कि वह आलीशान घरों में भी रहते हैं। आज हम आपको साउथ सिनेमा के कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी में ना सिर्फ करोड़ों खर्च किए थे बल्कि अपनी शादी में उन्होंने पानी की तरह पैसा बहा दिया था।

एनटीआर जूनियर और लक्ष्मी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एनटीआर जूनियर ने लक्ष्मी राव से विवाह किया था। आपको बता दें कि लक्ष्मी राव मशहूर बिजनेसमैन श्रीनिवास राव की पुत्री हैं। एनटीआर जूनियर और लक्ष्मी राव की शादी बड़ी ही धूमधाम से संपन्न हुई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि लक्ष्मी राव ने अपनी शादी में एक करोड़ रुपए की साड़ी पहनी थी। इसके अलावा उनकी शादी के मंडप को सजाने में लगभग 18 करोड़ रूपए खर्च हुए थे। इनकी शादी के प्रोजेक्ट को 300 मजदूरों ने मिलकर पूरा किया था। मिली जानकारी के अनुसार, 100 करोड़ रुपए इनकी शादी में खर्च किया गया था।

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की जोड़ी साउथ सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक मानी जाती है। इन दोनों का विवाह बड़ी ही धूमधाम के साथ हुआ था। माधवपुर में हुई इस शादी को कवर करने के लिए 40 फोटोग्राफर आए थे। ऐसा बताया जाता है कि इनकी शादी में करीब 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

ब्राह्मणी रेड्डी और राजीव रेड्डी

जनार्धन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी रेड्डी ने राजीव रेड्डी से शादी की थी। साल 2016 में जनार्धन रेड्डी की बेटी की शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ हुई थी। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि यह शादी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी और बड़ी शादियों में से एक थी। इस शादी की रस्में 5 दिनों तक चली थी और इसमें 50 हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। ऐसा बताया जाता है कि ब्राह्मणी रेड्डी ने अपनी शादी के अवसर पर 17 करोड़ रूपए की कांजीवरम साड़ी पहनी थी और 90 करोड़ के गहने उन्होंने पहने थे। खबरों के अनुसार 550 करोड़ रुपए इनकी शादी में खर्च हुए थे।

सूर्या और ज्योतिका

सूर्या और ज्योतिका की शादी में भी बेहिसाब पैसा खर्च हुआ था। यह साउथ सिनेमा की सबसे महंगी शादियों में से एक मानी जाती है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि शादी में ज्योतिका ने 3 लाख रूपए का लहंगा पहना था। इन दोनों की शादी में कमल हासन, धनुष और ऐश्वर्या सहित कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे।

रामचरण तेजा और उपासना कामिनेनी

साउथ के अभिनेता रामचरण की शादी को भी सबसे महंगी शादियों में से एक माना जाता है। चिरंजीवी के बेटे राम चरण तेजा ने अपनी बचपन की दोस्त उपासना कामिनेनी से शादी की है। इन दोनों की शादी 2012 में हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि इनकी शादी में अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी, बोनी कपूर सहित बॉलीवुड के कई बड़े बड़े सितारे आए थे। इन दोनों की शादी में पैसा पानी की तरह बहाया गया था।