बॉलीवुड की ये मशहूर बाप बेटों की जोडियाँ लगती हैं एक दुसरे की हमशक्ल, यहाँ देखे कौन कौन से नाम है शामिल

अक्सर ही ऐसा देखा जाता है के बच्चे माँ या पापा में से किसी एक जैसे तो जरूर ही दिखते हैं| पर कई मामलों में ऐसा देखा जाता है के पिता और बेटे के लुक्स में अंतर करने के लिए महज़ उम्र ही एक मायना बच जाता है क्योंकि वो बिल्कुल अपने पिता की कार्बन कॉपी जैसे ही लगते हैं| और बता दें के हमारी आज की यह पोस्ट भी इसी विषय पर होने वाली है जिसमे हम आपको कुछ ऐसे बाप बेटे की जोड़ियों से मिलाने जा रहे हैं जो के आज भी अपने पिता की कम उम्र की तस्वीरों जैसे लगते हैं|

सैफ अली खान – इब्राहिम खान

सैफ अली खान की पहली पत्नी रही अमृता सिंह नें दो बच्चो को जन्म दिया था जिनमे बेटी सारा और बेटा इब्राहीम शामिल है| और अगर इब्राहीम को पहली नजर में कोई देखे तो वो बिल्कुल कम उम्र के सैफ जैसे ही नजर आते हैं|

 

शाहरुख खान – आर्यन खान

हालाँकि आज किंग खान शाहरुख़ के बेटे आर्यन फ़िल्मी दुनिया से दूर हैं पर फिर भी आज ये सोशल मीडिया और खबरों में बने रहते हैं| और अगर बात करे आर्यन के लुक्स की तो वो अपने पिता शाहरुख़ की एक कार्बन कॉपी जैसे ही लगते हैं| आने वाले वक्त में ऐसा कहा जा रहा है के पढाई पूरी करके ये फिल्मों में एंट्री कर सकते हैं|

ऋतिक रोशन – राकेश रोशन

भारत के साथ साथ पूरे विश्व में अपने लुक्स के लिए जाने जाने वाले मशहूर बॉलीवुड अभिनेता हृतिक रोशन के पिता राकेश रोशन भी बॉलीवुड के एक फेमस डायरेक्टर हैं| और अगर इस पिता बेटे की जोड़ी की बात करें तो हृतिक के चेहरे की फेस कटिंग और आँखें काफी हद तक पिता राकेश से मिलती हैं|

जैकी श्रॉफ – टाइगर श्रॉफ

बॉलीवुड में एक्शन रोल्स और सबसे अधिक अपने डांस को लेकर फेमस हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ का चेहरा भी अपने पिता जैकी श्रॉफ से काफी अधिक मैच करता है| और अक्सर ही जब इन्हें साथ में कहीं पर स्पॉट किया जाता है तो आप इसे खुद भी नोटिस कर सकते हैं| वहीँ अगर जैकी श्रॉफ की बात करें तो इन्हें हमेशा ही अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाना गया है|

संजय दत्त – सुनील दत्त

बॉलीवुड के संजू बाबा उर्फ़ अभिनेता संजय दत्त का चेहरा भी अपने पिता स्नुइल दत्त से काफी मिलता जुलता है| अगर कोई भी सुनील दत्त की कम उम्र की तस्वीरों संग संजय दत्त की स्त्वीरों को मिलाये तो संजय दत्त काफी हद तक अपने पिता की तरह ही दिखते हैं|

जावेद अख्तर – फरहान अख्तर

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता रहे जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर भी अब फ़िल्मी दुनिया का एक मशहूर चेहरा बन चुके हैं| वहीँ अगर बात करें फरहान के लुक्स की तो इनका चेहरा पिता जावेद से काफी अधिक मिलता जुलता है|

नीतू सिंह – रणबीर कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रनबीर कपूर का चेहरा अपने पिता ऋषि कपूर से तो नही पर अपनी माँ नीतू कपूर से काफी अधिक मिलता है| कई रिलेटिव्स और फॅमिली फंक्शन में तो घर के लोग खुद ही इन्हें मम्माज़ बॉय कहकर बुला लेते हैं|