Photos: ये सितारे कभी हुआ करते थे हैंडसम हंक, अब लड़की बनकर हजारों लड़कों को करते हैं लड्डू

बॉलीवुड इंडस्ट्री को ग्लैमर की दुनिया मानी जाती है। इस रंगीन दुनिया में आपको हर तरह के चेहरे देखने को मिल जाएंगे। वैसे देखा जाए तो इस इंडस्ट्री में कदम रखना जितना कठिन है उससे कहीं ज्यादा इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना है। यहां पर लोग अपनी पहचान बनाने की हर संभव कोशिश करते हैं। यहां पर ऐसे बहुत से कलाकार हैं जो सफलता की बुलंदियों को छूने की कोशिश में लगे रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ लोग ही ऐसे होते हैं जो लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिके रहते हैं। यहाँ कई चेहरे रातों-रात स्टार बन जाते हैं। लेकिन इन सितारों की कड़ी मेहनत के पीछे कई ऐसी सच्ची घटनाएं होती है जिसके बारे में लोग बिल्कुल अनजान हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अपनी असली पहचान को ढूंढने के लिए काफी संघर्ष करते रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए लड़का से लड़की बन गए। जी हां, कभी यह सितारे हैंडसम हंक हुआ करते थे लेकिन इन्होंने अपना जेंडर चेंज करवा कर लड़की बन गए हैं। इनकी खूबसूरती को देखकर अच्छे-अच्छे लड़के इन पर लट्टू हो जाएंगे।

शिनाता सांघा

शिनाता सांघा का मॉडलिंग की दुनिया में जाना माना नाम है। बॉलीवुड की पॉपुलर मैगजीन के कवर पेज पर अपनी पहचान बनाने वाले स्टार शिनाता सांघा ने अपना जेंडर चेंज करवाया है। आपको बता दें कि ये दक्षिण एशिया की एक प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर हैं और इनकी अच्छी खासी कमाई होती है। भले ही यह कभी मर्द हुआ करती थीं लेकिन अब यह बेहद खूबसूरत महिला बन चुकी हैं।आप इनकी सुंदरता का इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वर्ष 2010 से लेकर 2012 तक लगातार तीन बार यह विश्व की सबसे खूबसूरत ट्रांसजेंडर्स का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। इनकी खूबसूरती को देखकर इनके ऊपर अच्छे-अच्छे लड़के लट्टू हो जाते हैं।

गौरव अरोड़ा

आपको बता दें कि गौरव और एक मशहूर मॉडल थे लेकिन बाद में इन्होंने अपना जेंडर चेंज करवा लिया और यह गौरव से गौरी बन गए। इनका नया रूप देखकर अच्छे-अच्छे आश्चर्यचकित हो जाते हैं। अब यह एक लड़की का जीवन बेहतरीन तरीके से व्यतीत कर रहे हैं।

गजल धालीवाल

गजल के बचपन का नाम गुनराज था और यह एक शर्मिला लड़का हुआ करती थीं लेकिन बड़े होकर इन्होंने अपने अंदर की औरत को पहचाना और माता-पिता के खिलाफ जाकर इन्होंने अपनी सर्जरी करवाई थी। वर्तमान समय में यह गजल धालीवाल से जानी जाती हैं।

बॉबी डार्लिंग

शायद ही कोई ऐसा होगा जो बॉबी डार्लिंग को नहीं जानता है। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर हस्ती मानी जाती हैं और यह एक सफल अभिनेत्री और मॉडल भी हैं। बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि जब इनका जन्म हुआ था तब यह लड़का थीं। इनके बचपन का नाम पंकज शर्मा था। जब इनकी उम्र 10 वर्ष की हुई तब तक पंकज ने लड़कों की तरह व्यवहार किया था परंतु एक-दो वर्षों बाद उनके रहन-सहन में काफी परिवर्तन आता गया। यह अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त लड़कियों के साथ गुजारा करते थे। पंकज के व्यवहार में जिस प्रकार का बदलाव आ रहा था उसको देखकर इनके माता-पिता काफी चिंतित हो गए। वर्ष 2010 में पंकज उर्फ बॉबी डार्लिंग ने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया। उसके बाद यह पंकज शर्मा से पाखी बॉबी डार्लिंग बनी।