Site icon NamanBharat

टीवी जगत के जाने माने 7 सितारों ने गुपचुप तरीके से शादी रचाकर सबको चौकाया,दूसरे नंबर वाले को तो सब समझते थे अब तक कवंरा

टेलीविज़न के सामने आज लगभग हर इंसान का थोडा या अधिक समय जाता ही है| और ऐसे में कहीं न कहीं हमारा मन भी उनके मन से जुड़ ही जाता है| हम सभी उनके जीवन में घटने वाली घटनाओं के लिए उत्सुक हो जाते हैं| हम उनके बारे में लगभग हर छोटी से छोटी बात जानना चाहते हैं| हम सब के मन में उनकी रियल लाइफ से जुडी ख़बरों को जानने की होती है| पर ये बात भी बिलकुल सही है के हर कोई अपनी जिंदगी में कुछ न कुछ प्राइवेसी जरूर रखता है| और बात चाहे कितनी ही आम हो हमारे लिए वो नीजी बात ख़ास ही होती है|

फिर चाहे कोई हमारे जैसा हो या सुपरस्टार कई ऐसे फैसले बिन किसी को बताये खुद ले ही लेते हैं| आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स से रूबरू कराने जा रहे हैं| जी हाँ इन स्टार्स ने बिना किसी इंसान या मीडिया को बताये अपनी जिंदगी का सबसे अहम फैसला ले लिया| आप एक बार सुनकर और पढ़कर हैरान हो जाएंगे के इन सितारों ने बिना मीडिया और फैन्स को बताये सीधे शादी का फैसला ले लिया|

1. मशहूर सीरियल “देवो के देव महादेव” में पार्वती के किरदार में नजर आने वाली पूजा बनर्जी भी काफी रहस्यों को अपने मन में दबा कर बैठी थी| उन्होंने अपने राज़ को कभी भी उजागर नही किया और 15 अप्रैल,2020 वो तारीख रही जिस दिन इन्होने अचानक एक्टर कुणाल वर्मा संग कोर्ट मैरिज कर ली।

2. बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और एक बेहतरीन एक्टर रह चुके एक्टर गौरव चोपड़ा ने फरवरी 2018 में हितिशा चेरंदा के साथ शादी के बंधन में बंध गये| अपनी शादी के बाद ही उन्होंने कई तस्वीरें शेयर करके अपने फैन्स के सामने सच्चाई रख दी|

3. रजत टोकस जो की अपने वक्त के बहुत ही सफल सीरियल ”जोधा अकबर” में नजर आने वाले रजत टोकस भी फैन्स के काफी चाहिते रहे| और उन्होंने जनवरी,2015 में अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि संग उदयपुर में शादी कर ली|

4. माहि और जय दोनों को ही इनके फैन्स काफी फॉलो करते हैं| लोगों को जय और माहि की इस रिलेशनशिप के बारे में पता था| लेकिन शादी का राज़ तब खुला जब अपनी ही एक फ्रेंड की शादी में माहि मंगलसूत्र पहने नजर आई |

5. लोकप्रिय टीवी सीरियल ”भाभी जी घर पर है ” में नजर आने वाली अभिनेत्री सौम्य टंडन ने भी अपनी शादी की खबर कोई काफी वक्त से किसी को नही बताया था| सौरभ देवेंद्र सिंह और सौम्य लगभग 10 साल से रिलेशन में थे और अचानक उन्होंने मुंबई में दिसंबर 2016 को शादी कर ली|

6. नेहा सक्सेना और उनके बॉयफ्रेंड शक्ति अरोडा की ब्रेकअप की खबरे कई बार मीडिया में आई हैं| इन्होने नोटेबंदी के वक्त ही शादी की सोची थी जो के नही हो पाई लेकिन फिर 2018 में इन्होने शादी कर के सब को चौका दिया।

7. टीवी की मानी जानी एक्ट्रेस नारायणी ने अपने घर ही के 5-6 लोगों की मौजूदगी में शादी का फैसला लिया| और 2017 में उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली| और फिर कुछ वक्त बाद उन्होंने इस बात का खुलासा किया के उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड टोनी से शादी कर ली है|

Exit mobile version