आमिर खान से शशि कपूर तक, इन नामी सितारों ने रचाई घर से भागकर शादी, जाने कौन कौन से नाम हैं शामिल

अक्सर ही हम ऐसे आशिकों को देखते हैं जो के अपने प्यार को साबित करने के लिए हर हद तक जाने को तैयार रहते है| फिर चाहे ऐसे में उन्हें किसी भी हद को पार करना पड़े वो पीछे नहीं हटते हैं| ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड के इन बेहद जाने माने नामों के साथ जिन्हें अपना प्यार पाने के लिए अपने ही घर से दूर रहकर शादी करनी पड़ी| तो चलिए एक एक करके हम आपको इन सभी नामों के बारे में बताते हैं|

आमिर खान और रीना दत्ता

पड़ोस में रहने वाली रीना से मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भाग कर शादी की थी| उन्होंने रीना को 21 साल की उम्र में प्रपोज किया था पर धर्म अलग होने के कारण रीना के घर से इसका विरोध किया गया| लिहाज़ा 18 अप्रैल 1986  को दोनों ने भाग कर विवाह कर लिया|

बिंदिया गोस्वामी और जेपी दत्ता

बिंदिया गोस्वामी की विनोद मेहरा संग पहली शादी हुई थी| हालांकि यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया| इसके बाद बिंदिया की मुलाकात हुई डायरेक्टर जेपी दत्ता से| जिनसे इन्होने भागकर शादी रचाई|

पद्मिनी कोल्हापुरी और प्रदीप शर्मा

मशहूर डायरेक्टर प्रदीप शर्मा की पद्मिनी कोल्हापुरी से पहली मुलाकात एक फिल्म “ऐसा प्यार कहां| को साइन करते वक्त हुई| इसके बाद दोनों एक एक-दूसरे को प्यार करने लगे| पर एक कम्युनिटी का न होने के कारण दोनों परिवार इसके विरुद्ध थे| ऐसे में एक दोस्त के घर 14 अगस्त 1986 को मुंबई में इन्होने शादी कर ली|

शम्मी कपूर और गीता बाली

शम्मी कपूर को गीता बाली से रंगीन रातें की शूट के वक्त प्यार हो गया| गीता ने लगभग चार महीने के इंतजार पर इन्हें हां बोला| गीता की उम्र उनसे एक सालज्यादा थी जिससे उन्हें लगा के घर वाले इस रिश्ते के लिए नहीं मानेंगे| लिहाज़ा दोनों ने घर से दूर जाकर शादी की|

गुरमीत चौधरी और देबिना बैनर्जी

टेलीविजन के बेहद फेमस कपल गुरमीत और देबिना ने भागकर शादी रचाई| 15 फरवरी 2011 को इन दोनों ने दुनिया के सामने शादी रचाई थी| पर बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं के 2006 में ही इन्होने शादी कर ली थी|

 

भाग्यश्री पर्टवर्धन और हिमालय दसानी

भाग्यश्री और हिमालय एक दुसरे को स्कूल के दिनों से प्यार करते थे| ऐसे में हिमालय में एक स्कूल ट्रिप के वक्त भाग्यश्री को प्रोपोज किया जिसपर भाग्यश्री ने हामी भरी| संगाली के शाही मराठी परिवार पटवर्धन खानदान से भाग्यश्री के तालुख थे लिहाज़ा वो शादी के खिलाफ थे| ऐसे में उन्हें रिश्ते को भागकर अनजान देना पड़ा|

शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरी

शक्ति कपूर ने अभिनेत्री शिवांगी कोल्हापुरी को लगभग दो सालों तक डेट किया| पर परिवार की तरफ से इस रिश्ते का काफी खंडन किया गया| जिसके बाद ये दोनों काफी वक्त के लिए सबसे दूर चले गए| फिर साल 1982 में इनोने कोर्ट मैरिज का फैसला लिया और शादी कर ली|

शशि कपूर और जेनिफर केंडल

कोलकाता में साल 1956 में शशि कपूर की मुलाकात पहली बार जेनिफ़र से हुई, जब दोनो अपने-अपने थियेटर ग्रुप्स में काम कर रहे थे| एक दुसरे से दोनों को कुछ मुलाकातों के बाद प्यार हो गया| इस रिश्ते के लिए जेनिफर के पिता राजी नहीं थे, लेकिन बावजूद इसके मुंबई आकर जुलाई 1958 को जेनिफर ने मुंबई जाकर पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी की|