घर से निकलते समय दिख जाएं ये चीजें तो समझिए होने वाला है कुछ शुभ, ये देती हैं शुभ फल

अक्सर देखा गया है कि मनुष्य के जीवन में ऐसी बहुत सी घटनाएं होती रहती हैं, जिनका कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। जीवन में होने वाली घटनाएं हमें शुभ और अशुभ संकेत को बताती हैं लेकिन जानकारी के अभाव में इंसान इनको पहचान नहीं पाता है। आपको बता दें कि धर्म-पुराणों, ज्योतिष में इंसान को उसके भविष्य में होने वाले घटनाक्रमों को जानने में सहायता करने के लिए कई तरीके बताए गए हैं। हर इंसान की रोजमर्रा जिंदगी में होने वाली घटनाएं भी उसके जीवन के संकेत देती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन संकेतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो बहुत ही शुभ माने गए हैं।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं व्यक्ति अपने घर से किसी ने किसी काम से बाहर जरूर निकलता है परंतु जैसे ही व्यक्ति अपने घर की दहलीज से बाहर निकलता है तो ऐसे में ऐसी कुछ चीजें बताई गई है जिन का दिखना शुभ-अशुभ माना गया है। इन चीजों को देखने का मतलब यह होता है कि व्यक्ति जिस काम के लिए जा रहा है उसमें उसको सफलता मिलेगी या नहीं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में…

इन चीजों का दिखना होता है शुभ और अशुभ

1. अगर आप अपने घर से निकल रहे हैं और उसी समय आपको अर्थी दिखाई देती है या पानी से भरा हुआ पात्र दिखता है तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है।

2. घर से निकलते समय अगर आपको दूध नजर आता है तो यह बहुत शुभ संकेत माना गया है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण या शुभ कार्य जैसे विवाह, यात्रा आदि के लिए निकल रहे हों और गाय अपने बछड़े को दूध पिलाती हुई दिखाई दे तो यह शुभ संकेत की श्रेणी में आता है।

3. आपको बता दें कि अगर किसी बीमारी या फिर बिना मौसम के छींक आ जाए तो इसका बहुत ही खास महत्व माना गया है। शगुन शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो एक छींक आना अशुभ संकेत की तरफ इशारा करता है परंतु दो या दो से अधिक छींक आना शुभ संकेत माना जाता है।

4. अक्सर देखा गया है कि हमारे आस-पास बहुत सी आवाजें आती हैं परंतु हम उन पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। अगर घर से निकलते ही मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई देती है तो इसका मतलब होता है कि आप जिस काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

5. अगर आप घर से निकल रहे हैं और उस समय के दौरान फूल या फूलों की माला नजर आती है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में कोई मांगलिक अवसर आने वाला है। इसी प्रकार से पान का पत्ता दिखाई देना भी शुभ संकेत माना गया है।

6. अगर घर से निकलते ही आपको कोई भिखारी मिल जाए तो उसको कुछ पैसे दान के रुप में जरूर दीजिए। ऐसा करना कर्जो को खत्म होने का संकेत माना गया है।

7. अगर आप किसी जरूरी कार्य से घर से बाहर जा रहे हों और घर से निकलते ही कबूतर आप पर बीट कर दे तो यह बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।

8. शकुन शास्त्र के अनुसार, मछली और हाथी का दिखना बहुत ही शुभ संकेत बताया गया है।