सूर्यास्त के बाद नहीं करने चाहिए ये काम, वरना उठाने पड़ सकते हैं कई नुकसान

इंसान के जीवन में तरह-तरह की परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। कभी जीवन हंसी-खुशी व्यतीत होता है तो कभी जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। अक्सर देखा गया है कि लोग अपने जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं परंतु ना चाहते हुए भी जीवन में समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। आपको बता दें कि जीवन की परेशानियों के पीछे हमारे द्वारा किए गए कुछ काम भी हो सकते हैं जिसके कारण हमें जीवन में समस्या का सामना करना पड़ता है।

हिंदू धर्म में ऐसा माना गया है कि सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर यह कार्य सूर्यास्त के बाद किए जाते हैं तो उसके कारण कई सारे अपशकुन पैदा होने लगते हैं, जिसकी वजह से जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं। इन कामों को करने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी भी रूठ जाती हैं। घर के सदस्यों के बीच मतभेद होने लगते हैं। परिवार के लोगों की सेहत खराब रहने लगती है और घर में वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होने लगती है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सूर्यास्त के बाद कौन से काम भूलकर नहीं करनी चाहिए, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। अगर आप इन कामों को करने की गलती करेंगे तो इससे आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सूर्यास्त के बाद पेड़-पौधों को नहीं छूना चाहिए

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सूर्यास्त के बाद आप पेड़-पौधों को ना छुए और ना ही उनके पत्तों को तोड़े। इसके अलावा इस बात का भी खास ध्यान रखना होगा कि सूरज ढलने के बाद पेड़ पौधों को पानी ना दें और देर शाम या रात में तुलसी के पौधे को भूलकर भी स्पर्श नहीं करना चाहिए। हिंदू मान्यता के मुताबिक, सूर्य ढलने के बाद पेड़ पौधे सो जाते हैं ऐसे में उनको छूना शुभ नहीं माना जाता है।

सूर्यास्त के बाद भोजन को खुला नहीं रखना चाहिए

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सूर्यास्त के बाद किसी भी प्रकार के भोजन को खुला ना रखें, उसे हमेशा किसी चीज से ढककर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सूर्य डूब जाने के बाद नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बहुत अधिक हो जाता है, जिसकी वजह से खाने में उसके गुण मिल जाते हैं। अगर व्यक्ति इस भोजन का सेवन करता है तो उससे वह रोगी हो सकता है।

सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए

गरुड़ पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सूर्यास्त के बाद किसी भी इंसान का अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो उसे परलोक में काफी कष्ट झेलने पड़ते हैं। इसके अलावा हिंदू धर्म शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू या पोंछा नहीं लगाना चाहिए। इसके कारण धन की हानि होने की संभावना रहती है।

सूर्यास्त के बाद स्नान करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अक्सर देखा गया है कि बहुत से लोग सूर्यास्त के बाद नहाते हैं। ऐसी स्थिति में उन लोगों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि नहाते समय माथे पर चंदन नहीं लगा होना चाहिए। सूर्यास्त के बाद नहाने से शीत का प्रभाव बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है। सूर्य जब डूब जाता है तो बाद में आसमान में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। ऐसे में शाम या रात को कपड़े भी नहीं सुखाना चाहिए। ऐसा बताया जाता है कि अगर रात में सुखाए गए कपड़ों को व्यक्ति पहनता है तो इससे बीमार होने की संभावना अधिक रहती है।