ये हसीनाएं अपने पतियों से ज्यादा हैं मशहूर, दौलत शोहरत में भी हैं आगे

टीवी इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के बल पर अच्छी खासी सफलता हासिल की है। दिन-रात कड़ी मेहनत से यह अभिनेत्रियां टीवी इंडस्ट्री में सफल हो पाई हैं और उन्होंने आज टेलीविजन में एक बड़ा नाम कमाया है। इसके अलावा कई अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो एक शो करने के बाद पर्दे से गायब हो गई हैं परंतु कई ऐसी भी हैं जो एक के बाद एक सफल शो देकर टेलीविजन इंडस्ट्री में अपने आपको स्थापित करने में सफल रही हैं।

वैसे देखा जाए तो टेलीविजन की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी कर ली है और शादी के बाद भी वह अपने करियर की सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं। यह अभिनेत्रियां अपने पतियों से भी ज्यादा सफलता हासिल कर रही हैं। इन अभिनेत्रियों के पास नाम, दौलत, शोहरत की कोई भी कमी नहीं है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से टेलीविजन की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो अपने पतियों से ज्यादा मशहूर हैं। इतना ही नहीं बल्कि दौलत और शोहरत दोनों ही मामले में यह अपने पतियों से बहुत आगे हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन अभिनेत्रियों का नाम शामिल है।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई 2016 को अपने सह-कलाकार विवेक दहिया से विवाह किया था। आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने साल 2006 में बनू मैं तेरी दुल्हन से टीवी इंडस्ट्री में एंट्री की थी लेकिन एकता कपूर के सीरियल ये है मोहब्बतें से इशी की मां बन कर उनको अच्छी खासी पहचान मिली। विवेक दहिया ने धारावाहिक ये है मोहब्बतें में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था परंतु इस धारावाहिक में उनकी भूमिका ज्यादा बड़ी नहीं थी। विवेक धारावाहिक कवच में मुख्य भूमिका में नजर आए थे परंतु यह धारावाहिक सफल साबित नहीं हुआ। दिव्यंका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री में अपने पति विवेक दहिया से भी ज्यादा मशहूर हैं और यह कमाई के मामले में भी अपने पति से आगे हैं।

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने अपनी शानदार कॉमेडी के दम पर सभी लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि साल 2017 में भारती सिंह ने हर्ष से विवाह किया था जिसके बाद हर्ष की किस्मत चमक गई और उन्हें पर्दे के पीछे से आगे आकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ। हर्ष, भारती के साथ मिलकर कई शोज में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आते हैं परंतु सच मायने में देखा जाए तो लोकप्रियता में भारती अपने पति हर्ष से काफी आगे हैं और भारती एक शो के लिए अपने पति हर्ष से भी ज्यादा फीस लेती हैं।

दीपिका कक्कड़ और शोएब मलिक

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री दीपिका काकड़ ने सीरियल “ससुराल सिमरन का” से घर-घर में पहचान बनाई है। यह टीवी के कई सीरियल में काम कर चुकी हैं। दीपिका ने शोएब से साल 2018 में शादी की थी और इन दोनों की जोड़ी टेलीविजन की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दीपिका कक्कड़ दौलत और शोहरत दोनों ही मामले में अपने पति शोएब से काफी आगे हैं और उनका करियर भी काफी सफल रहा। आपको बता दें कि शोएब ने भी टीवी के कई सीरियल्स में काम किए हैं परंतु उनको कुछ खास सफलता हासिल नहीं हो पाई।

सौम्या टंडन और सौरव देवेंद्र सिंह

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सौम्या टंडन ने धारावाहिक “भाबी जी घर पर हैं” से घर घर में अच्छी खासी पहचान बनाई है। लोगों को इस शो में उनका स्टाइलिश किरदार बहुत पसंद आता है। 5 सालों से इस शो का हिस्सा बनकर सौम्या टंडन लोगों का खूब मनोरंजन करती हुई नजर आती हैं। आपको बता दें कि सौम्या टंडन ने साल 2016 में सौरव देवेंद्र सिंह से विवाह किया था, जो पेशे से एक बैंकर हैं। सौम्या टंडन के पति सौरभ देवेंद्र सिंह पूरे हफ्ते भर में जितनी कमाई करते हैं उतना सौम्या 4 से 5 एपिसोड में ही कमाई कर लेती हैं।

रूबीना दिलाईक और अभिनव शुक्ला

टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रूबीना दिलाईक को भला कौन नहीं जानता। यह छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं। रूबीना दिलाईक ने टीवी धारावाहिक छोटी बहू से घर-घर में अच्छी खासी पहचान बनाई थी। आपको बता दें कि रुबीना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में इस शो के माध्यम से की थी, इसके बाद बहुत से सीरियल्स में रुबीना काम कर चुकी है। परंतु धारावाहिक शक्ति अस्तित्व की एक पहचान से उन्होंने दमदार वापसी की है। इस धारावाहिक में रुबीना बहुत ही पावरफुल किन्नर की भूमिका में नजर आई हैं। रूबीना दिलाईक में साल 2008 में टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के अभिनेता अभिनव शुक्ला से विवाह किया था। यह अपने पति से भी ज्यादा सफल हैं।