शादी के बाद भी इन स्टार्स के अफेयर की खबरें आईं सामने, पत्नियों ने भरोसा कर दिया हर कदम पर साथ

शादी होने के बाद पति-पत्नी के रिश्ते के बीच बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। अगर हम फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के बारे में बात करें तो उनके जीवन में भी कई बार उतार-चढ़ाव आए हैं जिसकी वजह से कई सितारों का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया था। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री से रोजाना ही ऐसी कोई ना कोई खबर सुनने को मिल ही जाती है जिसमें किसी का रिश्ता जुड़ता है तो किसी का रिश्ता टूटता भी है।

बॉलीवुड की दुनिया से शादी के बाद अफेयर की खबरें भी सामने आई हैं। बॉलीवुड के ऐसे बहुत से सितारे हैं जिनके अफेयर की खबरें खूब वायरल हुई थीं परंतु इसके बावजूद भी पत्नियों ने अपने पति पर भरोसा किया और अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ ऐसे मशहूर सितारों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी अफेयर की खबरें खूब वायरल हुई थीं लेकिन पत्नियों ने उनका हर कदम पर साथ दिया।

शाहरुख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने गौरी खान से प्रेम विवाह किया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा कपल में से एक शाहरुख खान और गौरी खान माने जाते हैं। आपको बता दें कि शाहरुख खान का नाम मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से जुड़ चुका है। जबा शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाए हुई थीं तब इस बात का पता शाहरुख की पत्नी गौरी खान को लगा। गौरी खान ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को जानने के बावजूद भी उनका साथ नहीं छोड़ा था और साथ ही शाहरुख खान को उन्होंने हिदायत दी थी कि वह प्रियंका चोपड़ा से दूरी बनाए रखें और आगे उनके साथ काम ना करें। आप ऐसा समझ सकते हैं कि गौरी खान की यह चेतावनी थी जिसके बाद शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा से रिश्ता खत्म कर दिया। गौरी खान ने अपने पति शाहरुख खान पर भरोसा किया और आज यह अपना शादीशुदा जीवन हंसी-खुशी व्यतीत कर रहे हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ी कुमार कहे जाते हैं। अगर हम अक्षय कुमार के अफेयर के बारे में बात करें तो उनके अफेयर की लिस्ट काफी लंबी चौड़ी रही है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ अक्षय कुमार का नाम जुड़ा है। भले ही बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार कई हसीनाओं के साथ इश्क लड़ा चुके हैं परंतु आखिर में उन्होंने ट्विंकल खन्ना से ही शादी की है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार का नाम प्रियंका चोपड़ा से भी जुड़ चुका है। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जब ट्विंकल खन्ना को अपने पति के अफेयर की खबर लगी तो उन्होंने प्रियंका से दूर रहने को कहा था और अक्षय कुमार ने भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना की बात मानी।

अजय देवगन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में अजय देवगन का नाम भी शामिल है। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सिंघम कहे जाते हैं। इन्होंने बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में काम किया है लेकिन फिल्म “वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई” के दौरान फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ उनकी नजदीकियों की खबरें काफी तेजी से वायरल हुई थीं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के दौरान अजय देवगन और कंगना ने एक साथ काफी समय व्यतीत किया था। जब काजोल को अपने पति के अफेयर की खबर लगी तो वह काफी भड़क गईं और उन्होंने सख्ती से काम लिया। काजोल ने अपने पति अजय देवगन को यह नसीहत दे डाली थी कि वह कंगना से दूर रहें। वैसे इस बात में कहां तक सच्चाई है? इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।