कुछ इस तरह मनाया निक का 30वां जन्मदिन, तैयारी देख रो पड़ी प्रियंका की सास

हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस  प्रियंका चोपड़ा अपने पति और हॉलीवुड एक्टर निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। आपको बता दें कि बीते दिनों निक जोनस ने अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस दौरान प्रियंका और उनकी बेटी मालती निक के साथ ही थे।

इसके बाद अब निक के जन्मदिन के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में आप भी प्रियंका और निक दोनों को काफी खुश देख सकते हैं।

आपको बता दें कि 16 सितंबर को निक जोनस का 30 वां जन्मदिन था। जिसकी कुछ झलकियां एक्ट्रेस प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। प्रियंका ने निक की बर्थडे पार्टी की कुछ वीडियो शेयर करते हुए अपने दर्शकों को अपने यादगार लम्हों से परिचित करवाया।

शेयर की बर्थडे की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि अपने बर्थडे की थीम गोल्फ पर रखी थी। अपने जन्मदिन पर निक ने दिल खोलकर गोल्फ  खेला निक ही नहीं इस पार्टी में शामिल प्रियंका समेत तमाम लोगों ने खूब गोल्फ खेला।

पति के जन्मदिन के इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस पर एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।  प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति के जन्मदिन के वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा कि  बर्थडे मुबारक हो मेरे प्यार। आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। आई लव यू निक। यह एक ऐसा वीकेंड रहा जिसने मुझे खुशियों से भर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने लिखा प्यारा सा कैप्शन

इसके आगे प्रियंका ने लिखा कि शुरुआत मेरे पति के 30 वें बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ हुई थी लेकिन अंत में यह बहुत अधिक हो गया। सभी दोस्त और परिवार ने  कमरे को खुशी से भर दिया। स्कोट्स डेल नेशनल आपका घर हमारे घर से दूर हैं। बर्थडे की सेलिब्रेशन की तैयारी के लिए में आप सभी का उचित धन्यवाद नहीं कर सकती।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी बेटी मालती को लेकर मीडिया की लाइम लाइट में बनी हुई हैं। वह अपनी बेटी मालती की तस्वीर अब तक मीडिया से छुपा कर रखे हुए हैं। ऐसे में फैंस और मीडिया दोनों प्रियंका की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेकरार है