कचरा बीनने वाली ये महिला बोलती है फर्राटेदार अंग्रेजी, सुनकर हैरत में पड़ गए लोग, देखें वीडियो

ऐसा कहा जाता है कि हर इंसान के अंदर कोई ना कोई हुनर जरूर छुपा होता है। बस जरूरत होती है उसको पहचाने की। हम सभी को अपने जीवन में कभी ना कभी हमारे अंदर छुपे हुए हुनर की पहचान जरूर हो जाती है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं आजकल सोशल मीडिया और टीवी पर रियलिटी शो का चलन बहुत ज्यादा बढ़ चुका है परंतु पहले ऐसा नहीं था, जिसके चलते लोग अपने अंदर के हुनर को दबा लेते थे।

जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे लोग एक-दूसरे को देख कर और बेहतर से बेहतर करने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना ही कोई न कोई वीडियोस वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो हर किसी को भावुक कर देते हैं परंतु कई वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोगों का उससे मनोरंजन हो जाता है। वहीं कुछ वीडियो देखकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक कूड़ा बीनने वाली महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि यह महिला जबरदस्त अंग्रेजी बोलती हुई नजर आ रही है। इसकी फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर सभी लोग हैरत में पड़ गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shachina Heggar (@itmeshachinaheggar)

बता दें कभी भी सामने वाले का चेहरा देख कर उसकी औकात का अंदाजा नहीं लगाना चाहिए परंतु कई बार लोग ऐसा करते हैं। असल जिंदगी में इंसान को समझ पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से कभी भी सामने वाले के रंग-रूप और कपड़े देखकर किसी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए। सोशल मीडिया पर जिस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है वह बेंगलुरु की है। इस वीडियो को itmeshachinaheggar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shachina Heggar (@itmeshachinaheggar)

इस वीडियो में यह महिला कहते हुए नजर आ रही है कि वह 7 वर्षों तक जापान में काम कर चुकी है। इस वीडियो के अनुसार, वह सदाशिवनगर के आस पास कूड़ा बीन रही थी। महिला ने आगे बताया कि 7 वर्षों के बाद वह वापस भारत आ गई। इसके साथ ही महिला एक गाना भी गाती है। इसमें महिला ने अपना नाम सेसिलिया मार्गरेट लॉरेंस बताया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बहुत से लोगों का ऐसा कहना है कि इस महिला का वीडियो पोस्ट करके बहुत अच्छा काम किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए शचीना हेगर ने यह लिखा है कि “कहानियां हमेशा आपके आसपास होती हैं। आपको बस इतना करना है कि रुकें और चारों और देखें। कुछ खूबसूरत तो कुछ दर्द भरी। पर चंद फूलों के बिना जिंदगी क्या है। इस अद्भुत उत्साही महिला से संपर्क करना चाहते हैं, अगर आप में से कोई उससे मिलना चाहते हैं तो कृपया हमसे संपर्क करें।”

इंटरनेट पर महिला का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सेसिलिया मार्गरेट लॉरेंस के रूप में पहचानी जाने वाली महिला को सदाशिवनगर में कूड़ा बीनते हुए पाया गया था। जब इंस्टाग्राम यूजर शचीना हेगर ने वीडियो के लिए उससे संपर्क किया तो वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने लगी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक बेच कर जो पैसे उन्हें मिलते हैं उसे वह अपना खर्चा चलाती हैं।