अपने ही बेटे के बच्चे को जन्म देगी ये महिला, बहु भी हैं चार बच्चों की मां

आपने कई ऐसी बातों को देखा और सुना तो होगा ही जो कि आपको हैरत में डाल देती हैं। जिसे सुनना और उस बात को मानना आप लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा हो जाता हैं। ऐसी ही एक बात हम भी आपको बताने वाले हैं। जिसे सुनने के बाद आपको उस पर यकिन करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा।

जिस बारे में हम आपको बताने वाले हैं, वह कुछ ऐसी हैं कि जहां एक मां अपने ही बेटे के बच्चे के जन्म देने वाली हैं। इस बात को सुनने के बाद कई लोग सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हा सकता हैं लेकिन आपको बता दें कि इस मां ने खुद इस बात का फैसला लिया हैं कि वह अपने बेटे के बच्चें को अपने गर्भ में रखेगी।

अपने ही बेटे के बच्चे को देगी जन्म

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिसकी हम बात कर रहे हैं। उस महिला का नाम नैंसी हॉक बताया जा रहा हैं। नैंसी की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। बताया जा रहा हैं कि नैंसी ने अपने ही बेटे के बच्चे को अपने गर्भ में पालने का फैसला लिया हैं।

आपको बता दें कि नैंसी इस साल नवंबर में अपनी पोती को जन्म देगी और दादी के बजाय उसकी मां कहलाएगी। जानकारी के मुताबिक अमेरिका के ऊटा की रहने वाली नैंसी के 32 साल के बेटे जेफ और 30 साल की बहू कैम्ब्रिया के बच्चे को नवंबर में जन्म देने जा रही हैं।

बहु की सरोगेट बनी सास

डॉक्टरी भाषा में इसे सैरेगेसी कहते हैं। यानी कि नैंसी अपने बेटे और बहू के लिए एक सरोगेट मदर बन रही हैं। जल्दी ही वे अपनी पोती को खुद जन्म देंगी। डॉक्टर्स की राय के बाद ही नैंसी और उनके परिवार वालों ने इस तकनिकी को अपनाने का फैसला लिया।

इससे पहले नैंसी के बेटे और बहु चार बच्चों के माता पिता बन चुके हैं। दो बार नैंसी की बहु मां बन चुकी हैं। और दोनों ही बार उन्होंने जुड़वा बच्चो को जन्म दिया हैं। ऐसे में जुड़वा बच्चो को जन्म देने के दौरान नैंसी की बहु को काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं।