गुरुवार को भगवान विष्णु की इस विधि से करें पूजा, प्रसन्न हो जाएंगे प्रभु, दूर होंगे सारे कष्ट

हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म को मानने वाले लोग अपने घर में भगवान का एक स्थान जरूर बनाते हैं। जहां पर घर-परिवार के सभी लोग रोजाना सुबह-शाम पूजा करते हैं। आपको बता दें कि सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। उसी तरह गुरुवार का दिन भी भगवान विष्णु जी की पूजा का सबसे शुभ दिन माना जाता है, इसके अलावा गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति का भी दिन होता है। इस दिन इनकी भी पूजा की जाती है। ऐसा बताया जाता है कि अगर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाए तो इससे प्रभु खुश होकर मनचाहा वरदान देते हैं।

गुरुवार की पूजा के दौरान पीले रंग के कपड़े धारण करना चाहिए और पूजा में पीले रंग की चीजों का ही प्रयोग करना चाहिए, इसके अलावा कुछ चीजों का परहेज करना भी बहुत ही आवश्यक है। आखिर गुरुवार को किस प्रकार से पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

गुरुवार पूजा विधि

  • अगर आप गुरुवार को पूजा कर रहे हैं तो इसके लिए आप इस दिन जल्दी उठकर स्नान करने के पश्चात पीले रंग के कपड़े धारण करें।
  • आप गुरुवार के दिन पीले फूल और गुड़ चने की दाल को एक साथ मिलाकर प्रसाद तैयार।
  • गुरुवार के दिन आप घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु जी की पूजा कीजिए और पूजा के दौरान भगवान विष्णु जी को प्रसाद और फूल अर्पित करें।
  • गुरुवार की पूजा के दौरान आपको यह कोशिश करनी होगी कि पीले वस्त्रों का ही धारण कीजिए। अगर ऐसा नहीं हो सकता तो आप पूजा करते वक्त केसर से भगवान विष्णु जी को तिलक करें। अगर केसर उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप हल्दी से भी भगवान का तिलक कर सकते हैं।
  • गुरूवार की पूजा विधि-विधान पूर्वक करनी चाहिए। अगर आप गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा कर रहे हैं तो इनकी पूजा पीली चीजें, पीले फूल, चने की दाल, पीली मिठाई, पीले चावल आदि का भोग लगाकर ही करें। केले के पेड़ के पास बैठकर भगवान बृहस्पति की तस्वीर कर पूजा कीजिए।

गुरुवार के दिन इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप गुरुवार को व्रत रख रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ऐसी चीजों का सेवन मत कीजिए जिसका इस्तेमाल आप पूजा में करते हैं। खासतौर से केले की पूजा की जाती है इसलिए केला फल के रूप में इस दिन आप सेवन भूलकर भी मत कीजिए।
  • आप गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान कर सकते हैं, इससे मन को शांति और घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • गुरुवार की पूजा में आप भोग लगाने के लिए गुड़ और चने की दाल एक साथ मिलाकर प्रसाद तैयार कीजिए। अगर आप इस प्रसाद को भगवान को अर्पित करेंगे तो इससे भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और इनका आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।
  • गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति देव की पूजा करने मात्र से ही घर में गुरु का वास होता है।
  • शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिस स्थान पर भगवान विष्णु रहते हैं वहां पर धन की देवी माता लक्ष्मी जी भी रहती हैं, इसलिए आप गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ -साथ माता लक्ष्मी जी की भी पूजा कीजिए।
  • गुरुवार का व्रत रखने वाले लोग व्रत वाले दिन अपने मन में किसी भी प्रकार का बुरा विचार ना आने दें। इस दिन आपको बुरे विचार त्याग कर भगवान का नाम लेना चाहिए।