गुरुवार के इन उपायों से भगवान विष्णु जी की मिलेगी कृपा, जीवन के हर दु:ख और समस्याएं होंगी दूर

इस संसार में हर मनुष्य का जीवन बेहद कठिन माना जाता है। अक्सर अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं। जब कोई भी कोशिश सफल नहीं होती है तो आखिर में लोग भगवान की शरण में जाते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान का दिन माना जाता है। उसी प्रकार गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरुवार का दिन गुरु ग्रह का भी माना गया है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर भगवान विष्णु जी की कृपा हो तो उस व्यक्ति के जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति भी होती है। विष्णु जी की कृपा से व्यक्ति अपना जीवन सुखी पूर्वक व्यतीत करता है।

ऐसे बहुत से लोग हैं जो भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके अपनाते हैं, इनकी कृपा पाने का प्रयत्न करते हैं। अगर आप भी विष्णु जी की कृपा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको गुरुवार के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन उपायों को करने से जगत के पालनहार विष्णु जी की कृपा से आपके जीवन के बड़े से बड़े संकट भी टल जाएंगे।

चलिए जानते हैं गुरुवार के उपायों के बारे में

विष्णु मंदिर में जाकर करें ये उपाय

अगर आपके जीवन की परेशानियां पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं तो आप गुरुवार के दिन सुबह के समय उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं। उसके बाद आप साफ-सुथरे कपड़े पहनकर किसी भी विष्णु जी के मंदिर में जाएं। मंदिर में जाकर आप भगवान विष्णु जी की प्रतिमा के समक्ष धूप-दीप जलाएं। इसके बाद आप भगवान को पीले रंग के पुष्पों की माला, पीला चंदन, गंगाजल आदि अर्पित कीजिए। इसके बाद आपको भगवान विष्णु जी के समक्ष वहीं पर बैठकर तुलसी की माला से “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 1008 बार जाप करना होगा। जब मंत्रों का जाप पूरा हो जाए तो उसके बाद आप विष्णु जी की आंखों में देखते हुए अपने कष्टों के निवारण की प्रार्थना कीजिए। इसके बाद आप किसी से बात किए बिना चुपचाप अपने घर पर वापस आ जाइए। आप इस उपाय को किसी भी गुरुवार से शुरू कर सकते हैं और आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह उपाय लगातार 7 गुरुवार तक करना होगा। अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपके सभी संकटों का निवारण हो जाएगा।

मनचाहे वर की प्राप्ति करने के लिए

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भगवान श्री कृष्ण जी भगवान विष्णु जी के ही अवतार हैं। अगर किसी कन्या के विवाह में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं या फिर योग्य वर की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो ऐसी स्थिति में उन कन्याओं को गुरुवार के दिन भगवान कृष्ण जी और रुक्मिणी जी की एक साथ पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से कन्या को योग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है इतना ही नहीं बल्कि विवाह में उत्पन्न हो रही समस्याएं भी दूर हो जाती हैं और शीघ्र ही विवाह होने के योग बनते हैं।

तुलसी के पास दीपक जलाएं

जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को तुलसी अत्यधिक पसंद है। आप गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं और उसकी पूजा कीजिए। अगर आप यह साधारण सा उपाय करते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और अचानक आने वाले संकट दूर हो जाते हैं।