धन की कमी सता रही है तो गुरुवार को करें ये आसान उपाय, फिर देखें कितने होंगे फायदे

मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ी समस्या पैसा है। ज्यादातर सभी लोग आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं। लोग दिन रात मेहनत करके खूब पैसा कमाते हैं परंतु फिजूलखर्ची अधिक होने के कारण हर महीने बजट बिगड़ जाता है। अगर आप भी पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में गुरुवार के दिन धन वृद्धि के उपाय आजमा सकते हैं। आपको बता दें कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। इस दिन इन दोनों की पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदाई माना गया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो बृहस्पति देव ज्ञान, भाग्य आदि का निर्धारण करने वाले देवता माने गए हैं। अगर आप गुरुवार के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय करते हैं तो इससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गुरुवार के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बना सकते हैं और धन प्राप्ति के मार्ग हासिल होंगे।

गुरुवार के दिन सुबह और शाम करें यह कार्य

गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन आप सुबह के समय सूर्य उदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करने के पश्चात घी का दीपक जलाकर जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी की पूजा कीजिए। इसके बाद आपको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना होगा। गुरुवार की शाम को केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर लड्डू या बेसन की मिठाई अर्पित करें और लोगों में बांट दें। इस उपाय को करने से भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद आप के ऊपर बना रहेगा।

इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति का होगा वास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर गुरुवार के दिन केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान किया जाए तो इससे जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। इन चीजों को दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे आपकी कुंडली में गुरु मजबूत होगा, जिससे आरोग्य और सुख में वृद्धि होती है। इस उपाय को करने से घर की सारी परेशानियां दूर होंगी और घर में सुख-शांति का वास होगा। अगर आप किसी भी स्थिति में इन सब चीजों का दान नहीं कर पाते हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप इनका तिलक के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे भी आपको लाभ मिलेगा।

गुरुवार को कॉपी-पुस्तक का करें दान

ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन कॉपी, पुस्तक का दान करने से ज्ञान, विद्या का विकास होता है। इतना ही नहीं बल्कि विद्या की देवी मां सरस्वती जी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है परंतु गुरुवार के दिन कॉपी-पुस्तक का दान करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कॉपी-किताब फटी नहीं होनी चाहिए अन्यथा इसकी वजह से आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

इस उपाय से खुलेंगे धन समृद्धि के मार्ग

गुरुवार के दिन आप जरूरतमंद और निर्धन लोगों को पीले रंग के फलों का दान करें। ऐसा माना जाता है कि यह कार्य करने से घर में धन समृद्धि के मार्ग खुलते हैं इतना ही नहीं बल्कि रुका हुआ धन भी प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यता अनुसार गुरुवार के दिन पीले रंग के फलों का दान करने से मृत्यु के पश्चात स्वर्ग में भी स्थान दिलाने में सहायक माना गया है।