गुरुवार के दिन इनमें से कर लें कोई भी एक काम, पैसों की तंगी होगी दूर, होंगे ढेरो लाभ

आजकल के समय में सभी लोग अपना जीवन सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की कोशिश करते हैं। दिन-रात मेहनत करके व्यक्ति पैसा कमाने की कोशिश करता है परंतु ना चाहते हुए भी जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों के साथ-साथ कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। अगर आप अपने जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से मनुष्य के जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं।

आपको बता दें कि ज्योतिष और धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी का दिन माना जाता है। इसके अलावा यह दिन देव गुरु बृहस्पति का भी दिन होता है। देव गुरु बृहस्पति बुद्धि के कारक देवता माने गए। जिन लोगों के ऊपर देव गुरु बृहस्पति की कृपा बरसती है उन्हें अपार धन की प्राप्ति होती है और उनकी धन-संपत्ति में खूब बढ़ोतरी होती है।

वहीं भगवान विष्णु जी धन की देवी माता लक्ष्मी जी के पति हैं। अगर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाए तो वह प्रसन्न होते हैं। अगर भगवान विष्णु जी प्रसन्न हो जाएं तो माता लक्ष्मी जी स्वयं प्रसन्न हो जाएँगी और जीवन में धन-वैभव, सुख और समृद्धि की प्राप्ति हो। अगर किसी व्यक्ति के जीवन में आर्थिक परेशानियां चल रही हैं और लगातार पैसों की तंगी हो रही है तो धन से जुड़े हुए मामलों में सफलता पाने के लिए आप गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं।

कुबेर यंत्र

आपको बता दें कि कोषाध्यक्ष कुबेर को स्थाई धन का देवता माना जाता है। अगर कुबेर देवता की कृपा किसी व्यक्ति पर हो तो वह व्यक्ति अपने जीवन में खूब धन संचय करता है। आप गुरुवार के दिन तांबे के पत्र पर कुबेर यंत्र अथवा श्री यंत्र अंकित करवाकर अपने पर्स में रखें। इसके अलावा गोमती चक्र, कौड़ी, केसर और हल्दी का टुकड़ा इनमें से कोई एक चीज आप अपने पर्स में रख सकते हैं। इस उपाय को करने से आपकी जेब हमेशा पैसों से भरी रहेगी। यह सारी चीजें समृद्धि का कारक मानी जाती हैं। इनको पर्स में रखने से प्रचुर मात्रा में धन बना रहता है।

केले के वृक्ष की पूजा

धार्मिक मान्यता अनुसार, केले के पेड़ में साक्षात भगवान विष्णु जी का वास होता है। अगर व्यक्ति गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करता है तो इससे भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं और वह खुश होकर अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और शांति का वरदान प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का विधान है इसलिए इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार केले के वृक्ष में भगवान विष्णु जी का वास होता है और गुरुवार का दिन उन्हीं को समर्पित है।

कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत बनाने के लिए

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब है तो इसके कारण विवाह में बाधा उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसी स्थिति में किसी ज्योतिष से सलाह लेकर बृहस्पति देव का व्रत करना चाहिए और केले के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और विवाह में आने वाली बाधाएं भी जल्द दूर हो जाएँगी।