आर्थिक तंगी से हो गए परेशान तो गुरुवार को करें भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति से जुड़े खास उपाय, चमकने लगेगी किस्मत

सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। सप्ताह के सातों दिन लोग अलग-अलग देवी-देवता की पूजा अर्चना करते हैं। वहीं सनातन धर्म में गुरुवार को भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की आराधना का दिन माना गया है। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा अर्चना की जाती है, तो इससे भगवान विष्णु जी बेहद प्रसन्न होते हैं, क्योंकि विष्णु जी को केले का पेड़ अति प्रिय। इसके साथ ही गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की आराधना करके उन्हें प्रसन्न करने की भी कोशिश की जाती है जिससे परिवार पर उनकी कृपा बरसती रहे।

ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार से जुड़े हुए कई उपायों के बारे में बताया गया है। अगर इस दिन व्यक्ति कुछ विशेष उपाय करता है, तो वह अपने जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है। गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है। आखिर वह उपाय कौन से हैं? चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

गुरुवार को करें यह उपाय

पीले रंग के वस्त्र करें धारण

गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े धारण करना चाहिए। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को पीला रंग बहुत प्रिय है। इसके साथ ही माथे पर तिलक जरूर लगाना चाहिए। अगर व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसकी सारी मनोकामनाएं जल्द से जल्द पूरी हो सकती हैं।

इस उपाय से बनेंगे विवाह के योग

अक्सर ऐसा होता है कि विवाह में कोई ना कोई बाधा उत्पन्न होने लगती है या फिर विवाह के योग नहीं बन पाते हैं। अगर आपके विवाह का भी अभी तक योग नहीं बन पाया है, तो ऐसी स्थिति में गुरुवार के दिन आप यह उपाय कर सकते हैं। गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र, हल्दी, चने की दाल और गुड़ दान कीजिए। यह साधारण सा उपाय करने से आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और विवाह का संयोग बनने लगता है। इस उपाय को करने से विवाह में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

दांपत्य जीवन की दूर होती हैं परेशानियां

अगर किसी व्यक्ति के दांपत्य जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो उन्हें गुरुवार को व्रत करना चाहिए और भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से दोनों भगवान की कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन की सारी दिक्कत दूर होती हैं।

मां लक्ष्मी जी की पूजा करें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के साथ ही उनकी अर्धांगिनी मां लक्ष्मी जी की भी पूजा करें। अगर गुरुवार को आप यह उपाय करते हैं, तो इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इतना ही नहीं बल्कि अगर आपका कोई कार्य अधूरा है, तो वह भी आगे बढ़ने लगता है।

गुरुवार को न करें उधार लेन-देन

गुरुवार के दिन किसी को भी उधार या किसी से उधार नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो इससे कुंडली में राहु-केतु बलवती हो जाते हैं जिसकी वजह से घर में दरिद्रता का प्रवेश होने लगता है। इसलिए गुरुवार को भूलकर भी ऐसा ना करें।