सगाई के दिन तक डॉ. नेने को नहीं पता था माधुरी दीक्षित की जिंदगी का इतना बड़ा सच, पता चलने पर…

90 के दशक की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां रही हैं, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। उन्हीं अभिनेत्रियों में से एक नाम माधुरी दीक्षित का आता है। आज के समय में भी माधुरी दीक्षित किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और वह सफल अभिनेत्रियों के लिस्ट में शुमार हैं।

बॉलीवुड में अपनी अदाओं और खूबसूरती से करोड़ों फैंस का दिल धड़काने वाली “धक धक गर्ल” माधुरी दीक्षित की प्रतिभा से सभी मोहित हैं। माधुरी दीक्षित को सुंदरता ही नहीं बल्कि नृत्य और अभिनय तीनों में ही महारत हासिल हो चुकी है। माधुरी दीक्षित ने फिल्मों में अलग-अलग प्रकार के किरदार निभाए और इनके सभी किरदार को दर्शकों ने सराहा और पसंद किया।

भले ही माधुरी दीक्षित काफी लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर थीं परंतु इसके बावजूद भी माधुरी दीक्षित की लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। दुनिया भर में उनके चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। दरअसल, माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ विदेश में रह रही थीं परंतु अब वह अपने वतन वापस आ चुकी हैं और पिछले कुछ सालों से फिर से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। माधुरी दीक्षित काफी लंबे समय से डांस रियलिटी शो में बतौर जज की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही हैं।

अगर माधुरी दीक्षित की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो अभिनेत्री ने डॉ. श्रीराम माधव नेने से शादी रचाई है, जो लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में स्थित एक भारतीय अमेरिकी हृदय रोग विशेषज्ञ और सर्जन थे। माधुरी दीक्षित की शादी को कई साल हो चुके हैं और यह अपनी शादीशुदा जिंदगी हंसी-खुशी जी रही हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने कई साल अमेरिका में अपने पति डॉ. श्रीराम माधव नेने के साथ एक हाउसवाइफ के रूप में रहीं।

माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ भारत वापसी कर चुकी हैं और मुंबई में बस गई हैं। वतन वापस लौटने के बाद डॉ. नेने अक्सर विभिन्न कार्यक्रमों में माधुरी दीक्षित को प्रोत्साहन देते हुए नजर आते हैं। बता दें कि 17 अक्टूबर 1999 को अमेरिका में माधुरी दीक्षित और डॉ. नेने एक निजी समारोह में शादी की थी। सगाई के समय तक डॉ. नेने को यह नहीं मालूम था कि माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में एक स्टार अभिनेत्री हैं। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।

डॉ. नेने ने इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उनकी शादी वास्तव में अरेंज्ड मैरिज नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनके कॉमन फ्रेंड ने उन दोनों की मुलाकात करवाई थी। 3 महीने के बाद ही उनकी शादी पक्की कर दी गई थी, जिसके बाद दीक्षित फैमिली ने भारत में एक भव्य शादी के रिसेप्शन का आयोजन किया था। यह खबर फिल्म इंडस्ट्री में उनके प्रशंसकों सहित सभी के लिए काफी आश्चर्यचकित कर देने वाली थी। उनके रिसेप्शन में इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं।

डॉ. नेने ने इंटरव्यू के दौरान आगे यह बताया कि हम एक दूसरे के जीवन से बहुत कुछ सीखते और सिखाते हैं। उसमें मुझे धैर्यवान रहना सिखाया और मैंने उसे ऑर्गेनाइज रहना सिखाया। डॉ. नेने को अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित की लोकप्रियता का एहसास उस समय हुआ था जब साल 2003 में उनके बेटे का जन्म हुआ और उनसे मिलने के लिए डेनवर में उनके घर पर बॉलीवुड कलाकारों सहित अन्य अनिवासी भारतीय आए थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री से आने वाले कलाकारों में उनके दोस्त शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आदित्य चोपड़ा आदि शामिल थे।

आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम माधव नेने दो बेटों के माता-पिता हैं। बड़े बेटे का नाम अरिन है और छोटे बेटे का नाम रेयान है। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहती हैं। माधुरी दीक्षित अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन जी रही हैं।