ये हैं तारक मेहता शो के मशहूर सितारों का असली परिवार, देखें सभी किरदारों की रियल लाइफ तस्वीरें

“तारक मेहता का उल्टा चस्मा“ आज टीवी दुनिया के कुछ सबसे चर्चित और लोकप्रिय शोज़ में शुमार है| इस शो की बात करें तो इसे घर के नादो से लेकर बच्चे और मध्यम वर्ग के लोग भी देख सकते हैं| आज इस शो के लाखो की तादाद में फैन्स है जो के इससे जुडी सभी अपडेट्स रखते हैं| इस शो के सभी किरदार लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह और पहचान बना चुके है| ऐसे में अपनी इस पोस्ट में हम आज आपको इसी शो के कुछ जाने माने किरदारों की असल जिंदगी के बारे में बताने जा रहे हैं और साथ में कुछ तस्वीरें भी दिखाने जा रहे हैं|

दिलीप जोशी

शो के सबसे चर्चित किरदार जेठालाल को अभिनेता दिलीप जोशी निभा रहे हैं| आज इनकी प्रसिद्धि भी किसी बॉलीवुड सितारे से कम नही है| इन्होने जयमाला से शादी की है| आज शादी के बाद इनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम ऋत्विक और नीयति हैं|

शैलेष लोढ़ा

शैलेश लोढ़ा की बात करें तो इन्हें शो में तारक मेहता का किरदार निभाते देखा गया है| इनकी असल जिंदगी की बात करे तो एक्टर होने के साथ ये एक लेखक भी है| इन्होने स्वाति लोढ़ा संग शादी की है जिनसे इनकी एक बेटी भी है| इनकी बेटी का नाम स्वरा लोढ़ा है|

अमित भट्ट

शो में सबसे फेमस किरदारों में चम्पकलाल का नाम भी शामिल है जो के शो में बाबूजी का किरदार निभाते है| असल जिंदगी में यह किरदार अमित भट्ट निभाते हैं जिन्होंने कृति भट्ट को अपना जीवनसाथ चुना है| शादी के बाद इनके दो जुड़वाँ बच्चे भी हैं| जिनके साथ ये काफी खुशहाल जीवन जी रहे हैं|

जेनिफर मिस्त्री

अभिनेत्री जेनिफ़र मिस्त्रि शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाती नजर आती हैं| जेनिफ़र की बात करें तो एक बार यह शो से दूर भी जा चुकी हैं| लेकिन फैन्स की भारी डिमांड के चलते इन्हें वापस लाया गया था| इनके पति का नाम मयूर बंसीवाला है जिनसे इनकी एक बेटी भी है|

श्याम पाठक

शो में आपने इनकी पोपटलाल के किरदार में देखा होगा जो के हमेशा अपनी शादी के बारे में ही सोचते रहते हैं| लेकिन हम आपको बता दें के इनकी असल जिंदगी में शादी हो चुकी है| इनकी पत्नी का नाम रेशमी है| और आज ये 3 बच्चों के पिता भी है|

मंदार चंदवादकर

तारक मेहता शो में मंदार चंदवादकर को गोकुलधाम सोसायटी के भिड़े भाई के किरदार में देखा जा सकता है| असल जिन्दी में इन्होने स्नेहल चंदवादकर संग शादी की है जिनसे के इनका एक बेटा भी है जिसका नाम पार्थ चदवादकर है|

दिशा वाकानी

शो का एक और सबसे अधिक चर्चित किरदार हैं दयाबेन| हालाँकि अभी ये शो से थोडा दूर हैं लेकिन इनकी पोपुलारिटी इतनी है के इनकी जगह किसी और को रखा भी नही जा रहा है| इन्होने मयूर पड़िया संग शादी की है और आज दिशा एक बच्चे की माँ भी हैं|

सोनालिका जोशी

धारावाहिक में गोकुलधाम सोसाइटी की माधवी बिदे का किरदार अभिनेत्री सोनालिका जोशी निभाती हैं| असल ज़िन्दगी में इनके पति का नाम समीर जोशी है| इनकी एक बेटी भी है जिसका नाम आर्य जोशी है|