Site icon NamanBharat

दिसंबर में हो रहा बुध का गोचर, इन 5 राशियों को होगा तगड़ा लाभ, अचानक खूब मिलेगा पैसा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। यदि किसी राशि में ग्रह की स्थिति ठीक है, तो इसकी वजह से उस राशि के व्यक्ति को अपने जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं ग्रह की स्थिति ठीक ना होने के कारण कई परेशानियां जीवन में उत्पन्न होने लगती हैं यानी कि व्यक्ति की राशि में ग्रह की स्थिति के अनुसार ही उसे शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

आपको बता दें कि 3 दिसंबर 2022 को बुध ग्रह देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि धनु में गोचर करने जा रहे हैं। बुध ग्रह धन, बुद्धि, व्यापार, संवाद के कारक हैं। बुध ग्रह का धनु राशि में प्रवेश करने की वजह से सभी राशि वाले व्यक्तियों की आर्थिक स्थिति, आय, बुद्धिमता, संवाद पर प्रभाव पड़ेगा। बुध का राशि परिवर्तन दिसंबर महीने की शुरुआत में होगा जिसका प्रभाव 29 दिसंबर 2022 तक रहने वाला है।

यानी कि पूरे महीने बुध गोचर का असर व्यक्तियों पर रहेगा। आज हम आपको उन राशि वालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बुध का गोचर लाभ देने वाला है।

दिसंबर में बुध का गोचर इन राशियों को देगा बंपर लाभ

वृषभ राशि

जिन लोगों की वृषभ राशि है, उनको बुध गोचर बहुत लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। सरकारी क्षेत्र से लाभ होने के योग बने हुए हैं। विवाह योग्य लोगों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने के प्रबल योग बने हुए हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन कमाने के जरिए प्राप्त होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शुभ साबित होने वाला है। खासतौर पर इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही विशेष लाभदायी साबित होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं, उनकी यह इच्छा भी पूरी होने की संभावना बनी हुई है। संतान सुख मिलने के योग हैं। आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखकर कार्य करना होगा। धन लाभ होने के योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए दिसंबर का महीना बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। बुध का गोचर इस राशि वाले लोगों को धन लाभ कराएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप बचत करने में सफल रहेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। अगर संपत्ति से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो वह आपके पक्ष में होंगे। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो जाएगा। आपको शुभ सूचना मिलने की संभावना बनी हुई है।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों को बुध ग्रह का यह गोचर तगड़ा लाभ देने वाला है। इस राशि वाले लोगों को बड़ा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है। आप अपनी वाणी के दम पर काम बना लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर आप पुरा ध्यान देंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों को बुध का गोचर कई मामलों में लाभ दिलाएगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कमाई के नए-नए स्रोत हासिल होंगे। कोई महत्वपूर्ण मामला आपके पक्ष में बन सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। शासन-सत्ता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार से आपको मदद भी मिलने के प्रबल योग हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version