मजेदार जोक्स : लड़का – तुम लड़कियां लव मैरिज क्यों करती हो..? लड़की -अंजान नमूना मिलने से अच्छा है…

जीवन में खुश रहना भी एक कला होती है और वो भी व्यक्ति इस कला को सीख लेता है वो अपने जीवन में जरुर ही सफल हो जाता है और वही एक प्यारी सी  मुस्कान मानसिक तनाव से मुक्ति पाने में आपकी बहुत मदद कर सकती है और  इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडिंग हैं ,तो देर किस बात की है, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

 

पत्नी- आज के बाद मैं तुमसे कभी….
बात नहीं करुँगी….!
पति- वेरी गुड….!
पत्नी- तुम जानना नहीं चाहोगे कि….
मैं बात क्यों नहीं करना चाहती….?
पति- नहीं जानेमन…..मैं तुम्हारे हर फैसले की इज्जत करता हूँ….!!

कालू पड़ोसी के घर में खिड़की से झाँककर टीवी देख रहा था,
एक लड़का रोमांटिक होकर लड़की को kiss कर रहा था,
अचानक कालू को जोरदार चांटा पड़ा…!
लड़का- क्या देख रहा है….?
कालू- भाई मारा क्यों टीवी देख रहा हूँ…!
लड़का- साले लाइट गयी हुई है, वो मेरे भैया भाभी हैं….!!

एक पार्टी में सब उल्टी कर रहे थे…..!
ये देखकर एक भाई ने पूछा-
“क्या हुआ इन सब को?”
मैं- क्या पता यार सबसे पहले मुझे उल्टी हुई….
इन सब को बुरा लगा…..!
मैंने वापस पी ली, तब से ये हाल है….!!

मैडम (बच्चों से) – जो बच्चा मेरे सवाल का जवाब देगा,
उसे मैं घर जाने दूंगी!
पप्पू ने तुरंत अपना बैग खिड़की के बाहर फेंक दिया…
मैडम ने पूछा – ये बैग किसने फेंका?
पप्पू – मैंने… और अब मैं घर जा रहा हूं…!!!
मैडम बेहोश..

एक दोस्त दूसरे दोस्त से…
तेरी जिंदगी में कभी गम ना हो,
तेरी आंखें कभी नम ना हो,
मेरी दुआ है मिले तुझे ऐसी दुल्हन
जिसका वजन 200 किलो से कम ना हो…!!!

एक बार पप्पू ट्रेन में सफ़र कर रहा था….
ट्रेन में बहुत भीड़ होने के कारण…
पप्पू एक गंजे आदमी के गोद में बैठ गया…!
आदमी झुंझला कर बोला- हा…..हा…. मेरे सर पर आकर बैठ जा….!
पप्पू- नहीं, अंकल मैं यही ठीक हूँ, वहां से फिसलने का डर है….!!

संता (बंता से)- तुझे लडकी फसानी आती है….?
बंता- नहीं…..!
संता- नहीं आती तो सिख ले ,पहले एक कागज का जहाज बना…
फिर उसे क्लास में उड़ा दें…!
मैडम के पूछने पर लडकी का नाम लगा दे….
बस फस गई लडकी….!!

आधुनिक बहू : (आधुनिक सास के पैर छूते हुए)
सासूमां, आपको लाइक करती हूं। आशीर्वाद दीजिए।
सास : सदा वाट्सैपवती भव। फेसबुक नहाओ.. इन्स्ताग्राम फलो।

बहु जीन्स पहन कर
घर के बाहर जैसे ही जाने लगी
सास बोली- क्या जमाना है
बहु तुरन्त बोली- दही जमाना है माँ जी

शर्मा जी के सर में बहुत दर्द था।
शर्मा जी डॉक्टर के पास गये, और डॉक्टर से कोई अच्छी दवाई देने को कहा।
डॉक्टर बोला :-
शर्मा जी इस समय आपको आराम की सबसे अधिक जरुरत हैं।
मैं आपको नींद की कुछ गोलियाँ दे रहा हुँ।
इन्हे रात को अपनी पत्नी को खिला के सोना

एक औरत डॉक्टर के पास गयी।
औरत :- प्यार करने का कौन सा समय सबसे बढ़िया होता है ?
डॉक्टर :- दोपहर 2 से 4 बजे का।
औरत :- क्यों ?
डॉक्टर :- क्योंकि उस टाइम कंपाउडर नहीं होता।

आधी रात को पप्पू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था, एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
पप्पू :- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने।
पुलिस वाला :- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू :- नहीं, साहब बीवी देगी