हल्दी के इन उपायों से जीवन की परेशानियां होंगे खत्म, विष्णुजी के साथ मां लक्ष्मी की मिलेगी कृपा

शास्त्रों में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है। इन्हीं उपायों में से एक हल्दी का उपाय है। हल्दी हर किसी घर की रसोई में आसानी से मिलती है। मुख्य मसालों में से एक हल्दी होता है। अगर खाने में हल्दी का प्रयोग किया जाए तो इससे खाने का एक अलग ही रंग आ जाता है। आयुर्वेद और धार्मिक दृष्टि से हल्दी बहुत ही उपयोगी मानी गई है। हिंदू धर्म में हल्दी को बहुत शुभ माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ में हल्दी का इस्तेमाल अवश्य होता है। भगवान विष्णु जी को हल्दी बेहद प्रिय है। अगर विष्णु जी की पूजा में हल्दी का प्रयोग किया जाए तो इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हल्दी के उपाय करके व्यक्ति ग्रहों से मिलने वाले अशुभ प्रभाव को भी दूर कर सकता है, इतना ही नहीं बल्कि धन से संबंधित परेशानियों से भी हल्दी के उपाय छुटकारा दिला सकते हैं। आज हम आपको हल्दी से जुड़े हुए कुछ ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आपके जीवन की परेशानियां कम होंगीं।

हल्दी के उपाय | Haldi Ke Upay/Totke

विष्णु जी और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

अगर आप भगवान विष्णु जी के साथ-साथ धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए प्रत्येक गुरुवार को पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर पूरे घर में उसका छिड़काव कीजिए, इससे भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाएगी। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

गुरु ग्रह की परेशानियों को दूर करने के लिए

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर है तो इसकी वजह से जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। अगर आप इन परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रोजाना पूजा करने के पश्चात हल्दी का तिलक हाथ की कलाई या गले पर लगाएं। अगर आप गले पर हल्दी का तिलक लगाते हैं तो इससे वाणी में मजबूती आती है और गुरु भी अनुकूल हो जाता है। अगर आप गुरुवार को बृहस्पति देव की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बृहस्पति मजबूत बनता है।

काम में सफलता पाने के लिए

अगर आप अपने कामकाज में सफलता पाना चाहते हैं तो किसी भी जरूरी कार्य के लिए बाहर जाते समय पूजा करके अपने माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं, इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी और ऐसा माना जाता है कि इससे कार्य सिद्ध होते हैं।

मानसिक परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए

अगर आप मानसिक परेशानियों से निजात पाना चाहते हैं तो रोजाना पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर स्नान कीजिए। इससे मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न नहीं होंगे और हल्दी के पानी से नहाने पर विष्णु जी की भी कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी।

उपरोक्त आपको हल्दी के कुछ उपायों के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप इन उपायों को करते हैं तो इससे विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होगी और जीवन की कई परेशानियों से निजात मिल सकता है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी अवश्य पसंद आई होगी। आप अन्य लोगों में इस लेख को शेयर कर सकतें हैं।