कपिल शर्मा से रश्मि देसाई तक इन 8 सितारों ने लॉकडाउन में घटाया इतना वजन , ट्रांसफार्मेशन देख फैन्स रह गये शॉक

ग्लैमर की दुनिया में लुक्स और बॉडी लैंग्वेज को काफी अधिक मायने दिए जाते हैं| फिर चाहे वो कोई अभिनेता हो या अभिनेत्री उसे अपने लुक्स पर हमेशा ही फोकस्ड रहना पड़ता है| और अक्सर ही हम ऐसा देखते भी हैं के हमारे कई चहीते और जाने माने सितारे खुद को फिट करने के लिए जिम से लेकर एक्सरसाइज और वर्कआउट सभी चीज़े करते हैं और खुद को फिट रखते हैं|

सलोनी डैनी

टीवी के फेमस कॉमेडी शो कॉमेडी सर्कस  में अपने डायलाग से सबको हंसाने वाली छोटी सी गंगूबाई ने भी इस लॉक डाउन में अपना 22 किलो वेट लोस किया है और उनके इस शॉकिंग ट्रांसफार्मेशन से उनके फैन्स भी शॉक रह गये  थे और सलोनी डैनी की लेटेस्ट तस्वीरों में वे बेहद  खुबसूरत नजर आ रही थी |

आरती सिंह

आरती सिंह बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी आरती सिंह ने भी लॉक डाउन का खूब फायदा उठाया और अपना 5 किलो वजन घटाया और अब वे बेहद ही खुबसूरत नजर आती है| अक्सर ही अपने नये नये रूपों में ये सोशल मीडिया पर चाई नजर आती हैं|.

अविका गौर

बालिका वधु सीरियल की बेहद ही जानी मानी अभिनेत्री अविका गोर तो आपको याद ही होंगी| अविका गोर कोई और नही बल्कि आनंदी के किरदार को निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट थी| पर अविका नें बढती उम्र के साथ काफी सारा extra वेट गेन कर लिया था| पर हाल ही में इन्होने एक दो नही बल्कि पूरे 13 किलो वजन घटाया है|

कपिल शर्मा

देश के मशहूर कॉमेडियन और स्टैंड अप आर्टिस्ट कपिल शर्मा का वजन भी कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में काफी अधिक बढ़ गया था| पर क्योंकि इन्हें अपने शो के साथ एक वेब सीरीज का भी इनवाईट आया है इसलिए कपिल नें हाल ही में तकरीबन 11 किल वजन लूज़ किया है और अब काफी फिट भी नजर आने लगे हैं|

कश्मीरा शाह

मशहूर अभिनेत्री कश्मीर शाह का नाम आज इंडस्ट्री में काफी अधिक पॉपुलर हो चूका है| पर बीते कुछ वक्त से अभिनेत्री कश्मीरा स्क्रीन से दूर रही थी और यही कारण था के इनकी फिटनेस काफी अधिक एफेक्ट हुई थी| इन्होने काफी सारा वजन गेन कर लिया था पर वर्कआउट के जरिये इन्होने लगभग 13 किलो वजन लूज़ किया|

कृष्णा अभिषेक

एक और जाने माने कॉमेडियन और इंडियन सेलेब्रिटी कृष्णा अभिषेक का नाम भी इस सूची में शामिल है| साल 2013 में कृष्णा अभिनेत्री कर्श्मीरा शाह के पति बने थे और शायद अपनी पत्नी से ही इन्सपायर होकर कृष्णा नें 7 किलो वजन कम किया है|

मोनालिसा

बीते कुछ वक्त पहले मोनालिसा ‘बिग बॉस 10’ में नजर आई थीं| पर बीते वक्त पहले जब पूरा देश लॉकडाउन में था तब मोनालिसा नें काफी सारा वजन गेन कर लिया था| हालाँकि इन्होने काफी वक्त तक एक्सरसाइज और वर्कआउट किया और आज एक बार फिर से ये एकदम फिट लुक्स पा चुकी हैं|

रश्मि देसाई

टीवी जगत की बेहद ही हॉट और और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल रश्मि देसाई को देखकर वैसे तो कोई ऐसा नही कह सकता के इनका वेट अधिक है या फिर इनके लुक्स में कोई कमी है| पर इन्होने अपने लुक्स पर इन दिनों काफी मेहनत की है और तकरीबन 8 किलो वेट लूस किया है|