टीवी की नन्हीं कॉमेडियन “गंगूबाई” अब हो गई है बड़ी, बदल गई है पूरी सूरत, देखे तस्वीरें

छोटे पर्दे पर ऐसे बहुत से चाइल्ड आर्टिस्ट और कॉमेडियन हैं जिन्होंने अपने काम से अच्छी खासी पहचान बनाई है। आप सभी लोगों को टीवी पर सभी को हंसी के ठहाके लगवाने वाली “गंगूबाई” तो याद ही होगी। जी हां, जिसने अपनी चुलबुली अदाओं और जबरदस्त कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया था। आपको बता दें कि गंगूबाई के नाम से मशहूर इस कॉमेडियन का असली नाम सलोनी दैनी है। कॉमेडी सर्कस में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट और कॉमेडियन के रूप में काम करके पहचान बनाने वाली सलोनी डैनी अब बड़ी हो गईं हैं।

भले ही सलोनी काफी लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री से दूर है लेकिन इन्होंने गंगूबाई के किरदार से लोगों के बीच एक अलग ही पहचान बनाई है। सलोनी ने महज 3 वर्ष की उम्र में छोटे पर्दे पर एंट्री की थी और जल्द ही लोगों के दिलों में यह छा गई थीं। आखिर लाइमलाइट से दूर होने के बाद यह क्या कर रही है? गंगूबाई के नाम से मशहूर सलोनी के लुक में अब कितना परिवर्तन आ चुका है? आज हम आपको इनकी कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें पहचानना काफी मुश्किल हो जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

10 years of gangu❤

A post shared by Saloni (@salonidaini_) on

अगर आप गंगूबाई उर्फ सलोनी की लेटेस्ट तस्वीरें देखेंगे तो आपको यकीन करना काफी मुश्किल हो जाएगा कि ये वही आपकी प्यारी सी कॉमेडियन है जो सालों पहले टीवी पर नजर आती थी। आपको बता दें कि सलोनी डैनी ने “कॉमेडी सर्कस महासंग्राम” रियलिटी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो के अंदर इन्होंने “गंगूबाई” के किरदार से लोगों को खूब हंसाया था। सलोनी ने बचपन में ही लोगों के बीच एक कॉमेडी स्टार के रूप में जगह बना ली थी। सभी दर्शकों को इनका यह किरदार इतना ज्यादा पसंद आया कि यह अभी भी गंगूबाई के नाम से ही जानी जातीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

“I don’t know about you, but I’m feelin’22”

A post shared by Saloni (@salonidaini_) on

सलोनी टीवी दुनिया की सबसे छोटी स्टैंडअप कॉमेडियन है। महज 3 वर्ष की उम्र में इन्होंने कैमरा को फेस करना सीख लिया था। इन्होंने छोटी उम्र में ही मराठी सीरियल के अलावा मराठी और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। बहुत कम लोगों को इस बात का पता होगा कि सलोनी की एक म्यूजिक एल्बम भी रिलीज हुई थी जिसका नाम “डिज्नी” है। सलोनी का एक और हुनर है जिसके लोग कायल हो चुके हैं। जी हां, सलोनी बड़े-बड़े सितारों और राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों की मिमिक्री भी कर लेती हैं।सलोनी बचपन में सोनम कपूर से लेकर काजोल तक की एक्टिंग किया करती थीं। यह सेलेब्स खुद सलोनी की एक्टिंग देख चुके हैं और इन्होंने सलोनी की एक्टिंग की खूब तारीफ भी की थी।

 

View this post on Instagram

 

??

A post shared by Saloni (@salonidaini_) on

सलोनी की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत लेती है। सलोनी शाहरुख खान के साथ शो “क्या आप पांचवी पास से तेज हैं” में नजर आ चुकी हैं। टीवी इंडस्ट्री में गंगूबाई बनकर तहलका मचाने वाली सलोनी अब बड़ी होकर बहुत ही सुंदर नजर आती हैं। इनके लुक में बहुत ज्यादा बदलाव आ चुका है। बचपन में उन्हें प्यार देने वाले फैंस आज एक बार में इनको पहचान नहीं पाएंगे।

 

View this post on Instagram

 

?

A post shared by Saloni (@salonidaini_) on

आपको बता दें कि फिल्म नो-प्रॉब्लम में सलोनी अनिल कपूर के साथ नजर आ चुकी हैं। इसमें उन्होंने अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभाया था। सलोनी सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय हैं और यह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।