Video: एक ही शख्स पर आया जुड़वा बहनों का दिल, उसी से धूमधाम की शादी, लोगों ने पूछा- ये वैध है या नहीं?

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन होता है, जहां दो प्यार करने वाले लोग एक नए रिश्ते से जुड़ जाते हैं जो इस संसार के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक भी है, क्योंकि विवाह के बंधन से एक स्त्री और एक पुरुष एक साथ आते हैं, जिससे एक नए परिवार का निर्माण होता है जो इस संसार को आगे बढ़ने में मदद करता है। ऐसा कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र और खास होता है। इस रिश्ते से जुड़ने के बाद दोनों का ही जीवन नया होता है क्योंकि शादी के बाद लड़का और लड़की अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं।

वैसे देखा जाए तो हर कोई यही चाहता है कि उसको अपने मनपसंद का जीवनसाथी मिले। जिनको अपना मनपसंद जीवनसाथी मिलता है, वह बहुत खुशकिस्मत होते हैं। कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती हैं। इन जोड़ियों में एक दूल्हा होता है और एक दुल्हन और यह दोनों अपने इस रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। अगर इस रिश्ते में किसी तीसरे की एंट्री हो जाए तो इससे लोगों का बसा बसाया घर उजड़ जाता है।

इसी बीच आज हम आपको महाराष्ट्र से सामने आए एक मामले के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही अलग है। दरअसल, यहां पर हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दो नहीं बल्कि तीन लोगों की एक साथ शादी हुई है। जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि यहां दो जुड़वा बहनों ने एक ही लड़के को अपना हमसफर चुना और उससे शादी कर ली। इसका एक अनोखा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जुड़वां बहनों ने की एक दूल्हे से शादी

दरअसल, आज हम आपको जिस खबर के बारे में बता रहे हैं यह महाराष्ट्र के सोलापुर से सामने आया है, जहां पर एक शादी के दौरान बड़ा अनोखा मंजर देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यहां पर दो जुड़वा बहनों ने एक ही लड़के से शादी कर सबको हैरत में डाल दिया। मिली जानकारी के अनुसार, आईटी इंजीनियर जुड़वा बहनों ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मलशीरस तालुका में शादी की।

शादी वैध है या नहीं?

वहीं सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो जब वायरल हुआ तो उसके बाद यूजर्स पूछ रहे हैं कि यह शादी वैध है या नहीं। ऐसा बताया जा रहा है कि जुड़वा बहने पिंकी और रिंकी दोनों आईटी इंजीनियर हैं और मुंबई में काम करती हैं। दोनों बहनों ने अतुल नाम के लड़के से शादी करने का निर्णय लिया। दोनों बचपन से ही एक ही घर में एक साथ रह रही हैं और दोनों आगे भी एक साथ रहना चाहती हैं। तभी उनके जीवन में अतुल मलशीरस की एंट्री हुई। अतुल मलशीरस तालुका का रहने वाला है और मुंबई में उसका ट्रैवल एजेंसी का व्यवसाय है। कुछ दिनों पहले ही पिता का निधन हो गया, तो लड़कियां अपनी मां के साथ मलशीरस तालुका आकर रहने लगी थीं।

ऐसे बढ़ीं नजदीकियां

— Rajat Mishra (@rajatkmishra1) December 4, 2022

जानकारी के अनुसार जब एक बार रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गई तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए उन्होंने अतुल की कार का इस्तेमाल किया था। इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वा बहनों के करीब आ गया था। फिर दोनों बहनों ने अतुल से शादी करने का निर्णय लिया। तीनों ही इस शादी से बहुत खुश हैं। शुक्रवार को दोनों बहनों और अतुल का विवाह हुआ, जिसके बाद इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

फिलहाल, इस मामले की स्थानीय पुलिस भी तफ्तीश कर रही है। वहीं इस अनोखी शादी पर अभी तक दोनों के परिवार वालों की कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।