सामुद्रिक शास्त्र: आंख फड़कने के होते हैं कई मतलब, जानिए महिला और पुरुष की कौन सी आंख फड़कना माना जाता है शुभ

अक्सर हम सभी लोगों ने यह गौर किया होगा कि हमारे शरीर के अंग कई बार फड़फड़ाते हैं। शरीर के अंगों का फड़कना एक सामान्य गतिविधि है। अक्सर आपने अनुभव किया भी होगा कि शरीर के अंगों में कभी-कभी फड़फड़ाहट महसूस होती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हमारे शरीर के हर अंग के फड़कने का कुछ मतलब होता है।

ऐसी भी मान्यताएं हैं कि आंख के फड़कने का संबंध भविष्य में होने वाली घटनाओं से भी हो सकता है। हम सभी ने कई लोगों को यह कहते हुए भी सुना होगा कि उनकी सुबह से आंख फड़क रही है तो कुछ बुरा होने की संभावना है। परंतु सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक आंख फड़कने का मतलब हमेशा अशुभ नहीं होता है।

सामुद्रिक शास्त्र में महिला और पुरुष की अलग-अलग आंख फड़कने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत बताए गए हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से आंख फड़कने से जुड़े हुए शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए महिला और पुरुष की कौन सी आंख फड़कना माना जाता है शुभ

पुरुष की दाईं आंख फड़कने का मतलब

अगर किसी पुरुष की दाईं आंख के साथ भौंह अथवा पलक फड़कती है, तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह शुभ संकेत बताया गया है। इसका मतलब यह होता है कि आप जिस काम के लिए कोशिश कर रहे हैं, उस काम में आपको सफलता मिलेगी। इसका अर्थ है कि आपके सारे काम पूरे होने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि तरक्की के साथ साथ धन लाभ के रास्ते खुलने का भी यह संकेत माना जाता है।

पुरुष की बाईं आंख फड़कने का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी पुरुष की बाईं आंख फड़कती है, तो यह बिल्कुल भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। पुरुषों की बाईं तरफ की आंख फड़कना जीवन में विरोधियों से दुश्मनी की और बढ़ने का संकेत माना जाता है।

महिलाओं की बाईं आंख फड़कने का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी स्त्री की बाईं आंख या पलक और भौंह फड़कती है तो यह जीवन में कुछ अच्छा होने की तरफ संकेत देते हैं। यानी अगर किसी महिला की बाईं आंख फड़कती है, तो इसका मतलब यह होता है कि उस महिला को बहुत ही जल्द धन लाभ की प्राप्ति होने वाली है। इतना ही नहीं बल्कि उस महिला को अपने सभी कार्यों में सफलता भी प्राप्त होती है।

महिलाओं की दाईं आंख फड़कने का मतलब

अगर किसी स्त्री की दाईं आंख फड़कती है, तो सामुद्रिक शास्त्र में इसे अशुभ संकेत बताया गया है। किसी महिला की दाईं आंख फड़कने का मतलब यह होता है कि उसके घर परिवार में कोई विवाद उत्पन्न होने की संभावना है या फिर उसके कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न हो सकती है।

दोनों आंखों के फड़कने का मतलब

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की दोनों आंखें एक साथ फड़कती हैं, तो इसका मतलब यह होता है कि उस व्यक्ति की अपने किसी पुराने दोस्त या संबंधी से मुलाकात होने की संभावना है। महिला और पुरुष की दोनों आंखों का एक साथ फड़कना एक ही जैसे संकेत की तरफ इशारा करता है।