Site icon NamanBharat

एक पैर नहीं फिर भी मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहे दो दिव्यांग शख्स, लोग कर रहे हिम्मत को सलाम: Video

इस संसार में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिसका जीवन हमेशा एक समान ही रहे। हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। किसी व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरपूर होता है, तो किसी का जीवन परेशानियों में ही ज्यादातर व्यतीत होता है परंतु ऐसा नहीं है कि कठिन परिस्थितियों और जीवन के हालातों के आगे इंसान को हार मान लेना चाहिए। इंसान को हमेशा अपने जीवन की कठिनाइयों का सामना करना चाहिए।

लेकिन कई बार जीवन में ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जिसकी मार अच्छे-अच्छे को अंदर से तोड़ देती है, तब समझ नहीं आता कि जीवन में हो क्या रहा है और कैसे इन सबसे आगे बढ़ा जा सके। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी इस दुनिया में रहते हैं, जो अपने जैसे हजारों-लाखों के लिए प्रेरणा बन जाते हैं। वह दुनिया को बताते हैं कि आपके मन में अगर कुछ कर दिखाने का जज्बा है, तो दुनिया की बुरी से बुरी परिस्थिति भी आपको झुका नहीं सकती।

वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के मोटिवेशनल वीडियो खूब देखने को मिल रहे हैं, जो उम्मीद हारे किसी भी शख्स में नया जोश भरने के लिए काफी होती हैं। इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स खूब देखना पसंद करते हैं, जिससे कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए हिम्मत बनी रहे। इसी बीच एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो लोगों को काफी मोटिवेट कर रहा है। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपका भी दिल पिघल जाएगा।

एक एक पैर नहीं फिर भी मजदूरी कर रहे दिव्यांग

आपको बता दें कि हाल ही में दिल पिघला देने वाला मोटिवेशनल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो दिव्यांग शख्स मेहनत और मजदूरी करते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे बहुत से दिव्यांग यह मान लेते हैं कि वह बेबस और असहाय हो चुके हैं। उनकी शारीरिक असक्षमता उनके अंदर के हौसले को तोड़ देती है लेकिन कुछ लोग हैं जो ऐसे लोगों को सिखाते हैं कि एक कमी आपके अंदर की हिम्मत को तोड़ नहीं सकती।

सोशल मीडिया पर इन दिनों यह दो दिव्यांग काफी चर्चा का विषय बने हैं। वीडियो देखकर कई यूजर्स हैरान रह गए, तो कई यूजर्स दिव्यांग मजदूरों की हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। यह वीडियो लोगों को मोटिवेट करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो ने यूजर्स में जोश भरने का काम किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों मजदूर एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद भी अपने जीवन की मुश्किलों से लड़ते नजर आ रहे हैं। यह दो दिव्यांग मेहनत के साथ अपने काम में लगे हुए हैं। इन दोनों का एक-एक पैर ना होने के बावजूद यह मजदूरी जैसा मुश्किल काम कर रहे हैं। वीडियो में दोनों दिव्यांग शख्स बैसाखी के सहारे खड़े नजर आ रहे हैं जो कड़ी मेहनत करते देखे जा सकते हैं। जिसे देखकर हर कोई मोटिवेट हो रहा है। यही वजह है कि यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो


आपको बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है, जिसे टि्वटर पर नरेंद्र सिंह नाम के यूजर के द्वारा पोस्ट किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है “क्योंकि जीना इसी का नाम है।” यह वीडियो यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और इन दोनों दिव्यांग शख्स की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version