मां-बाप की इस हरकत की वजह से अर्जुन कपूर को लग गई थी ज्यादा खाने की लत, बढ़ा लिया था 150 किलो का वजन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी बहन अंशुला के साथ मिलकर कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। भाई-बहन ने मिलकर 1 रुपये दान किए हैं। जिससे उन्होंने 30 हज़ार जरूरतमंद लोगों की मदद की। वहीं गरीबों की मदद के अलावा अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों के साथ साथ एक खास शो में भी काफी बिजी है। दरअसल अर्जुन कपूर इन दिनों नेटफ्लिक्स ऑरिजनल शो स्टार वर्सेज फूड में अपनी कुकिंग स्किल्स दिखा रहे हैं। वहीं इस शो के दौरान अर्जुन कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे भी किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

1996 में हुआ था माता-पिता का तलाक-

बता दें कि शो के पहले एपिसोड के दौरान एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी फिटनेस पर भी खुअलकर बात की। अर्जुन कपूर ने शो में बताया कि कैसे उनके माता-पिता के अलग होने के बाद उन्होंने अपने गम को भुलाने के लिए ज्यादा खाने की आदत बना ली थी। जिससे उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। साल 1996 में अर्जुन के माता-पिता ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था।

इमोशनल शॉक में थे अर्जुन कपूर-

दरअसल अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना से तलाक ले लिया था। जिसके बाद 1996 में बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी कर ली थी। वहीं अपने माता-पिता के तलाक के बाद अर्जुन काफी टूट चुके थे। शो के दौरान अर्जुन ने बताया कि, ‘जब मेरे पेरेंट्स का तलाक हुआ, मुझे खाने में सुकून मिला। जब मुझे इमोशनल शॉक लगा था, तो मैंने खाने को एन्जॉय करना शुरू कर दिया था।

16 की उम्र में 150 किलो वजन-

शो में अर्जुन ने आगे बताया कि उस समय इंडिया में फास्ट फूड का कल्चर शुरू ही हुआ था, मैं तब दबाकर खाने लगा था। उस समय खुद को रोकना मुश्किल था, क्योंकि एक हद के बाद आपको कोई रोकने वाला नहीं होता। आपकी मां आपसे प्यार करती है तो वे भी आपको नहीं रोकती हैं। कह देती थीं ये तो उम्र है खाने की, ठीक है।

एक्टर को हो गई थी अस्थमा की बीमारी-

वहीं अर्जुन कपूर ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा पड़ाव भी आया जब उन्हें अस्थमा की बीमारी हो गई थी। अर्जुन ने कहा, मेरे शरीर में इंजरी हो गई थी और जब मेरी उम्र 16 साल थी तो मेरा वजन 150 किलो तक पहुंच गया था। मैं ज्यादा वजन और अस्थमा होने की वजह से 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाता था।’ एक्टर ने बताया कि उन्हें चावल और मिठाई बेहद पसंद है लेकिन 2 सालों से उन्होंने ये छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि ‘मैंने दीवाली पर बिरियानी खाई थी और एक टब आइस्क्रीम खाई थी और कहा था बस’।

सलमान खान की नसीहत पर किया वजन कम-

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने बताया था कि वो कभी भी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे लेकिन फिर सलमान खान से उन्हें इंस्पिरेशन मिला और उनकी एक बात पर अर्जुन कपूर की जिंदगी में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला। सलमान खान ने अर्जुन को कहा था कि अगर वो अपना मोटापा कम कर लेंगे तो वो हीरो बन सकते हैं। फिर क्या सलमान की बात को मानते हुए अर्जुन कपूर ने अपने फिजिक पर मेहनत किया और 50 किलो वजन कम कर लिया। साल 2012 में अर्जुन कपूर ने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। हालांकि फिल्मों में हीरो बनने से पहले अर्जुन कपूर पहले बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी काम किया था।