पहले लिखी स्पेलिंग फिर उसी से बना डाला ‘ताजमहल’, लड़के का हुनर देख हैरत में पड़ गए लोग, Video वायरल

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ बेहद मजेदार होते हैं, तो कुछ लोगों को भावुक कर देते हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो आम वीडियो से जरा हटकर होते हैं और वह सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर तेजी से खींचते हैं और देखते ही देखते ट्रेंड करने लगते हैं। वैसे हुनर किसी का मोहताज नहीं होता। ना ही प्रतिभा पावर या पैसे देखती है वह तो बस काबिल हाथों को संवारने का काम करती है।

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जो ना जाने कितने हुनरमंदों से भरा पड़ा है, जो किसी को भी हैरान कर सकता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कलाकार अपनी कलाकारी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस कलाकार का हाथ मानो किसी रॉकेट की स्पीड से चलता है और उसके दिमाग में छपे डिजाइन को सामने ब्लैक बोर्ड पर चंद सेकेंड में उतार देता है।

अंग्रेजी में ताजमहल लिखकर बना दी इमारत

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर यकीन करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, वीडियो में छोटे-छोटे कट्स जरूर लगाए गए हैं और इसे थोड़ा फास्ट भी किया गया है। लेकिन फिर भी जिसने भी इस शख्स की कलाकारी को देखा, वह उसका दीवाना हो गया। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़का ब्लैक बोर्ड पर अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में ताजमहल लिखता दिखाई देता है।

लड़का ताजमहल की उसी लिखावट से ताजमहल का आकार बना देता है। पहले तो कोई नहीं सोच सकता था कि वह इन अक्षरों से क्या करने वाला है। T से शुरू कर L तक में उसने पूरा का पूरा ताजमहल अंग्रेजी की स्पेलिंग से बना दिया और लोग बस देखते ही रह गए। सबसे लाजवाब यह रहा कि ताजमहल के अक्षरों से पूरी ताजमहल इमारत को खड़े करने में उसे बिल्कुल भी परेशानी नहीं हुई, बल्कि वह मशीन की तरह एकदम सटीक कलाकारी करता रहा। चॉक को ब्लैक बोर्ड पर चलाता गया और शानदार इमारत बन गई।

यहां देखें वीडियो

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम akdev__art_ पर पोस्ट किया गया है, जिसमें लड़के ने कमाल का हुनर दिखाया है। लड़के का यह हुनर जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया क्योंकि कलाकारी का यह आइडिया बेहद नायाब और अनोखा था। इस वीडियो को अब तक 30 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 25 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

इतना ही नहीं बल्कि वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट भी किया है। हर कोई कलाकार की तारीफ करता हुआ नहीं थक रहा है। एक यूजर ने लिखा “कितने टैलेंटेड लोग हमारे देश में।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “वाह क्या क्रिएटिविटी है!” इसी तरह यूजर्स इस कलाकार की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वैसे आप सभी लोगों को यह वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।