प्रतापगढ़ में सात फेरे लेने के बाद दुल्हन हेलीकॉप्टर से हुई विदा, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

हम सभी लोग जानते हैं कि शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों के सीजन में बहुत से लोग विवाह के बंधन में बंद रहे हैं और अपने जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। वैसे देखा जाए तो हर इंसान अपनी शादी को खास बनाने के लिए तरह तरह के इंतजाम करता है। मेहमानों के स्वागत के लिए भी लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग हर संभव प्रयास करते हैं ताकि लोगों को उनकी शादी सालों साल तक याद रहे।

आप सभी लोगों ने ऐसी बहुत सी शादियां देखी होंगी या कई शादियों के बारे में सुना होगा, जिसको जानकर आप काफी आश्चर्यचकित हो गए होंगे। इसी बीच सदर विकास खंड के सरायसागर गांव में प्राइमरी की शिक्षिका उर्वशी की शादी शनिवार को जिले में चर्चा का विषय बनी रही थी। जी हां, शुक्रवार की रात को सात फेरे लेने के बाद उर्वशी हेलीकॉप्टर से विदा हुई। इस दौरान इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोग सुबह से ही हेलीपैड स्थल पर जुट गए थे।

आपको बता दें कि सरायसागर गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की बेटी उर्वशी शिक्षिका हैं और इनके पिताजी भी प्राइमरी स्कूल के शिक्षक हैं। विनोद कुमार सिंह ने अपनी बेटी उर्वशी की शादी लालगंज के रानीगंज कैथौला अर्जुनपुर निवासी इंजीनियर अमित सिंह के साथ तय की थी। 26 नवंबर को शादी और 27 नवंबर को विदाई की तारीख तय किया गया था। वहीं उर्वशी के पिता विनोद कुमार ने शादी को यादगार बनाने के लिए अपनी बेटी की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया जिसके लिए उन्होंने प्रशासन से परमिशन भी ली।

मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैसे ही पूरे क्षेत्र में लोगों को यह जानकारी मिली कि हेलीकॉप्टर से विदाई होगी तो लोगों के अंदर काफी उत्सुकता देखने को मिली। उर्वशी की शादी बड़ी ही धूमधाम के साथ शुक्रवार को सरायसागर गांव में संपन्न हुई। उर्वशी और अमित सिंह ने शादी के सात फेरे लिए। रात भर वैवाहिक कार्यक्रम चलता रहा। वहीं दूसरी तरफ विदाई की भी तैयारी रात भर चलती रही थी।

जब शनिवार कि तड़के 10:20 बजे पर सरायसागर गांव में हेलीकॉप्टर पहुंचा तो वहां पर हेलीपैड के पास हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पहले सात पुरोहितों ने हेलीपैड की परिक्रमा कर शंखनाद किया। वहीं विनोद कुमार सिंह ने अपनी बेटी उर्वशी की विदाई की सभी रस्में निभाई। जब अमित सिंह और उर्वशी हेलीकॉप्टर की तरफ गए तो फूलों की बरसात की गई। विनोद सिंह ने अपनी बेटी और दामाद अमित सिंह को हेलीकॉप्टर में सुबह 11:08 बजे बैठाया। उस दौरान सभी की आंखें नम हो गई थी। इसके बाद 11 बजकर 20 मिनट पर हेलीकॉप्टर से उर्वशी विदा हो गई।

शिक्षिका उर्वशी की विदाई देखने के लिए भूपियामऊ के समीप प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और भारी जाम लग गया था। इसके बारे में प्रशासन को सूचना दी गई थी परंतु इसके बावजूद भी हेलीपैड के पास सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया था। सिर्फ एक दरोगा, एक दीवान और दो आरक्षी ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वहां पर थे और दो सिपाही फायर ब्रिगेड के भी वहां पर थे लेकिन विवाह शांति पूर्वक पूरा हो गया। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की वहां पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई और लोगों ने सेल्फी भी ली।