3 फीट के दूल्हे को मिली 3 फीट की दुल्हन, आपने पहले नही देखी होगी ऐसी अनोखी शादी

शादी हर किसी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म में शादी के बंधन को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। कहते हैं कि एक बार आप जिसे अपना जीवनसाथी बना लेते हैं उनके साथ आपका रिश्ता सात जन्मों के लिए जुड़ जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं। हर किसी के लिए भगवान ने जीवनसाथी बनाया है। इसी बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन फीट के दूल्हे को तीन फीट की दुल्हन मिल गई है और धूमधाम से शादी की गई।

तीन फ़ीट के दूल्हे और 3 फीट की दुल्हन की शादी में दोनों के परिवारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ लोग तो ऐसे भी थे, जो बिन बुलाए ही शादी में पहुंच गए क्योंकि वह तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन को देखना चाहते थे। यह अनोखी शादी जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

अनोखे जोड़ी की हो रही हर जगह चर्चा

दरअसल, आज हम आपको जिस अनोखी शादी के बारे में बता रहे हैं यह सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में देखने को मिली है। यहां पर 3 फीट का दूल्हा और 3 फीट की दुल्हन की शादी बड़े ही धूमधाम से कराई गई है। पूरे जिले भर में इस अनोखी शादी की जोरों शोरों से चर्चा हो रही है। दूल्हा योगेंद्र कुमार सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव का है, तो दुल्हन पूजा सीतामढ़ी के लोहिया नगर के मेला रोड की रहने वाली है। पूजा की उम्र 21 साल बताई जा रही है। इन दोनों की शादी सीतामढ़ी शहर के पुनौरा धाम में पूरे धूमधाम के साथ कराई गई।

दूल्हा-दुल्हन के परिजन ने पूरी तैयारी के साथ धूमधाम से शादी समारोह का आयोजन किया था। यह शादी रविवार की शाम हुई थी। शादी में दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवार वाले शामिल हुए और खूब आनंद लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि 3 फीट की दुल्हन पूजा को अपने लिए वर चुनने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। वहीं 32 वर्षीय योगेंद्र भी लंबे समय से अपनी जीवनसाथी की तलाश में जुटे हुए थे। योगेन्द्र और पूजा का कद काठी कम होने के चलते दोनों के परिजन उनकी शादी को लेकर काफी चिंतित थे। दोनों की बढ़ती उम्र के साथ ही परिजन की चिंताएं भी बढ़ती जा रही थी। आखिरकार ऊपर वाले ने दोनों की जोड़ी बना ही दी।

अब दोनों के परिजन भी इस शादी से काफी खुश हैं। इस अनोखी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। दूल्हा और दुल्हन की तस्वीरें और वीडियो को लोग बड़े ही चाव से देख रहे हैं। जिले में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको बता दें कि गत पंचायत चुनाव में योगेंद्र ने अपनी किस्मत आजमाया था। हालांकि उसे सफलता नहीं मिल पाई। वह डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी पंचायत से वार्ड सदस्य के पद पर खड़े हुए थे। फिलहाल, जिले में यह शादी चर्चित तो है ही, सोशल मीडिया के चलते देश के दूसरे हिस्से में भी इस शादी की वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो गई हैं।