भारती सिंह के चरित्र पर गांव वालों ने उठाए थे सवाल, रिश्तेदारों ने भी कर दिया था बहिष्कार, ये थी वजह

लॉफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। इन्होने अपनी मेहनत के बलबूते जिंदगी में काफी कुछ हासिल किया है। इन्होंने अपने बेहतरीन अंदाज से करोड़ों लोगों को हंसाया है। भले ही आज कॉमेडियन भारती सिंह घर-घर में मशहूर हो चुकी हैं परंतु उनके लिए यह मुकाम पाना इतना आसान नहीं था। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए जीवन में कड़ी मेहनत और संघर्ष किया है। जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए भारती सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर मनोरंजन जगत में एक बड़ा नाम कमाया है।

भारती सिंह आज देश के जाने-माने कॉमेडियन की लिस्ट में आती हैं। उनके जोक्स हर किसी को इतनी भाते हैं कि लोग अब लगभग हर शो में उन्हें ही देखना पसंद करते हैं। भारती मौजूदा समय ना सिर्फ एक अच्छी कॉमेडियन हैं, बल्कि एक बेहतरीन होस्ट भी हैं। भारती सिंह के शोज के कई वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं परंतु भारती सिंह के लिए इस मुकाम पर पहुंचना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा था।

भारती सिंह में यह मुकाम हासिल करने के लिए जीवन में बहुत कुछ झेला है। उन्होंने लोगों की खूब ताने सुने हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई लोगों ने तो उनके चरित्र पर उंगली भी उठा दी। परंतु इसके बावजूद भी भारती सिंह ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी और वह लगातार आगे बढ़ती चली गईं। वह यहां तक अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष से पहुंची हैं।

लोगों ने दिए खूब ताने

मौजूदा समय में भारती सिंह का नाम देश की नामचीन हस्तियों में शुमार है। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कॉमेडियन बनने के लिए खूब ताने सुनने को मिले थे। दरअसल, भारती सिंह एक डांस रियलिटी शो को होस्ट कर रही थीं। उसी दौरान उन्होंने अपने उन दिनों को याद किया था, जब मुंबई आने से पहले उनके रिश्तेदारों ने उनके परिवार का केवल इस वजह से बहिष्कार कर दिया था क्योंकि वह कॉमेडी में अपना करियर बनाना चाहती थीं।

इतना ही नहीं बल्कि भारती सिंह को उनके रिश्तेदारों ने यहां तक कह दिया था कि हमें पता है कि मुंबई में लड़कियां किस तरह से सफल होती हैं। इन बातों से भारती सिंह को काफी दुख पहुंचा था।

छोटी उम्र में पिता का हो गया था निधन

भारती सिंह ने यह भी बताया कि जब उनकी उम्र महज 2 वर्ष की थी, तब उनके पिता का निधन हो गया था। भारती सिंह कहती हैं कि पिता के निधन के समय उनकी मां की उम्र सिर्फ 22 वर्ष की थी। इतनी छोटी और एकमात्र औरत जो तीन बच्चियों की देखभाल करती थी। भारती सिंह ने यह कहा कि हम बहुत कर्ज में थे और हमारी आर्थिक स्थिति वास्तव में खराब थी।

भारती सिंह ने बताया था कि उनकी मां एक कारखाने में काम करती थीं और वह घर का काम भी पूरा करती थीं। भारती सिंह ने कहा मैं दिन-ब-दिन एक सिलाई मशीन की चिड़चिड़ी आवाजों को सुनकर बड़ी हुई हूं। यह अभी भी मुझे सताती है, जब भी मैं इसे सड़क के किनारे सुनती हूं। बता दें कि भारती सिंह ने अपनी काबिलियत के दम पर आज बड़ा मुकाम हासिल किया है। मौजूदा समय में भारती के फैंस की दुनिया भर में कमी नहीं है। लाखों लोग भारती को पसंद करते हैं।