IAS Interview सवाल : एडवोकेट और लॉयर दोनों में क्या अंतर होता है ?

संघ लोक सेवा आयोग UPSC की सिविल सेवा परीक्षा  3 चरणों में संपन्न होती है जिसमें से इसका इंटरव्यू  सबसे कठिन माना जाता है और कई बार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में कैंडिडेट प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा  तो  क्लियर कर लेते हैं लेकिन इंटरव्यू राउंड  क्लियर करना आसान नहीं होता और इस इंटरव्यू में जनरल नॉलेज से जुड़े कुछ अटपटे सवाल पूछे जाते हैं  और आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल और उनके जवाब लेकर आए हैं आइए डालते हैं इन पर एक नजर

सवाल : भारत में अवशिष्ट शक्तियां किसे सौंपी गई है?
जवाब : केंद्र को.

सवाल : खजुराहो फेस्टिवल प्रदेश में होता है?
जवाब :मध्यप्रदेश के खजुराहो के कंदरिया महादेव मंदिर के स्थान पर खजुराहो फेस्टिवल का आयोजन होता है.

सवाल : वकील काले रंग का कोट ही क्यों पहनते है?
जवाब : काला कोट अनुशासन और आत्मविश्वास दर्शाता है.

सवाल : स्वयं को दूसरा सिकंदर कहने वाला सुल्तान कौन था?
जवाब : अलाउद्दीन खिलजी ने एक नए धर्म की स्थापना की और विश्व विजेता होने की योजना बनाई. साथ ही खुद को सिकंदर द्वितीय की उपाधि भी दी.

सवाल: राज्यपाल और उपराज्यपाल में ज्यादा शक्ति किसके पास होती है?
सवाल: राज्यपाल, मुख्यमंत्री की सलाह पर काम करते हैं, जबकि उपराज्यपाल सीधे राष्ट्रपति की सलाह पर काम करता है ऐसे में उपराज्यपाल की शक्ति राज्यपाल से ज्यादा होती है। राज्यपाल पूर्ण राज्य में होता है। जबकि उपराज्यपाल केन्द्रशासित प्रदेश में नियुक्ति किए जाते हैं।

सवाल: आप जिस जिले के DM हैं वहां किसी अंतरजातीय विवाह होने से 5 लोगों की मौत का डर है आप क्या करेंगे?
जवाब: मैं सबसे पहले दोनों ही परिवारों से बात करूंगा लेकिन अगर बातचीत से मामला शांत नहीं होता है तो मैं पांच लोगों की जान बचाऊंगा।

सवाल: केन्द्र और राज्य में कर का विभाजन कैसे होता है?
जवाब: संविधान की धारा 280 के तहत वित्त आयोग का गठन किया जाता है जो यह तय करता है कि राज्य और केन्द्र सरकार के बीच कर का बंटवारा कैसे होगा।

सवाल: महिला को अर्थशास्त्र का अच्छा ज्ञान होता है फिर दुनिया में महिला अर्थशास्त्री कम क्यों हैं?
जवाब: इसके लिए समाज जिम्मेदार है। कई मामलों में महिलाओं को समाज से इतने अधिकार नहीं मिले हैं।

सवाल: सोशल मीडिया में हिन्दी को प्रयोग करने में क्या दिक्कत है?
जवाब: सबसे बड़ी समस्या टाइपिंग की होती है। कई शब्दों की सही ट्रांसलेशन नहीं होता है।

सवाल : किसी व्यक्ति के सामने अगर दो पीली और दो नीली गोली रखी जाए और उसे इनमें से दोनों रंग की एक-एक गोली खानी है, तो वह क्या करेगा?
जवाब : वह चारों गोली को आधा-आधा तोड़कर खा लेगा।

सवाल :  कुमार विश्वास को कैसा कवि मानते हैं?
जवाब : मैं उन्हें श्रृंगार रस का कवि मानता हूं, उनकी रचनाओं को पाठ्यपुस्तक में शामिल नहीं किया जा सकता।

सवाल : एडवोकेट और लॉयर में क्या अंतर होता है?
जवाब : Lawyer वह होता है जिसके पास लॉ (Law) की डिग्री होती है, लेकिन उसके पास किसी कोर्ट में केस लड़ने की अनुमति नहीं होती. किस लड़ने के लिए लॉयर को बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा पास कर लाइसेंस प्राप्त करना होता है इसके बाद वह एडवोकेट बनता है. एडवोकेट व्यक्ति होता है जिसके पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया से लाइसेंस प्राप्त हो. वकालतनामा के अनुसार को भारत के किसी भी कोर्ट में केस लड़ सकता है|