तिल और मस्से से हैं परेशान तो अपनाएं लहसुन का ये तरीका, बिना सर्जरी दूर हो जाएगी समस्या

आजकल के समय में हर कोई अपने आपको सुंदर बनाए रखने की कोशिश करता है। लोग अपने चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। वैसे देखा जाए तो हर मनुष्य के शरीर की संरचना अलग-अलग होती है। किसी के चेहरे की सुंदरता प्राकृतिक रूप से निखरती है तो कुछ लोगों के चेहरे पर तिल और मस्से अधिक होते हैं।

आपको बता दें कि त्वचा में मेलानिन के अधिक होने की वजह से तिल या मस्से विकसित होने लगते हैं। तिल और मस्से जन्मजात भी हो सकते हैं। वैसे देखा जाए तो यह किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं परंतु फिर भी बहुत से लोगों के चेहरे पर या त्वचा पर तिल और मस्से ऐसी जगह पर होते हैं या फिर ज्यादा होते हैं जो बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं।

बहुत से लोग चेहरे या त्वचा पर मौजूद तिल और मस्से हटाना चाहते हैं। अगर आपको भी तिल और मस्से को हटाना है तो इसका इलाज आपके घर में ही छुपा है। जी हां, सिर्फ एक लहसुन की मदद से आप तिल और मस्से हटा सकते हैं।

आपको बता दें कि लहसुन हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है। अगर आप लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे त्वचा में मेलानिन का स्तर कम हो जाता है और तिल और मस्से का रंग भी हल्का पड़ जाता है और धीरे-धीरे यह दिखने भी बंद हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं लहसुन के इस्तेमाल से आप त्वचा और चेहरे के तिल और मस्से कैसे हटा सकते हैं।

जानिए एक लहसुन की मदद से कैसे हटा सकते हैं तिल

अगर आप अपने चेहरे पर मौजूद तिल और मस्से को हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लहसुन की आवश्यकता पड़ेगी। आप 4-5 लहसुन की कली को छीलकर छोटे टुकड़े काट लीजिए। इसके बाद लहसुन के इन टुकड़ों को तिल और मस्से पर लगाकर बैंडेज लगा दीजिए। अब इसको 4 से 5 घंटे तक लगा रहने दीजिए। उसके बाद बैंडेज हटाकर साफ पानी से चेहरे को धो लीजिए। आपको यह तरीका दिन में 3 बार करना होगा।

लहसुन और सिरके के इस्तेमाल से मस्से हटाने का तरीका

आप उस साधारण या सेब के सिरके का इस्तेमाल करके भी तिल और मस्से हटा सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन की कुछ कलियों को अच्छी तरह से पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लीजिए और उसमें सिरका मिलाकर इस पोस्ट को तिल या मस्से पर लगाएं। 30 मिनट के बाद आप पानी से धो लीजिए।

कैस्टर ऑयल और लहसुन से तिल और मस्से का घरेलू इलाज

आप कुछ बूंद कैस्टर ऑयल और लहसुन की दो से तीन कलियां लें। आप लहसुन की कलियों को महीन पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लीजिए और उसमें कैस्टर ऑयल मिला लीजिए। इसके बाद इस पोस्ट को तिल और मस्से पर रात भर के लिए लगा रहने दीजिए और अगली सुबह उठकर पानी से धो लीजिए।

प्याज और लहसुन से करें तिल और मस्से का इलाज

प्याज और लहसुन को अच्छी तरह से पीसकर उसका रस निकाल लीजिए। अब इन दोनों के रस को मिलाकर कॉटन बॉल की सहायता से तिल या मस्से पर 15 मिनट के लिए लगाकर रहने दीजिए। इसके बाद आप अपने चेहरे या त्वचा को साफ पानी से धो लीजिए। आपको यह प्रयोग दिन में दो बार करना होगा।