‘फादरहुड’ एन्जॉय कर रहे हैं वरुण धवन, नन्हे मेहमान के लिए सोशल मीडिया पर फैंस से पूछा- नाम क्या रखूं?

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बीते कुछ समय पहले अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। उन्होंने साल के शुरुआत में ही अपने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी की थी। बता दें कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक थी। वहीं अपनी शादी के पांच महीने बाद वरुण धवन ने अपने फैंस से एक ऐसा सवाल पूछा है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं।

दरअसल वरुण धवन इन दिनों ‘फादरहुड’ एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि वीडियो के जरिए वरुण धवव ने फादरहुड को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। जिसमें एक्टर ने अपने ‘लड़के’ का नाम रखने को लेकर बात की है। वहीं वरुण धवन ने अपने फैंस से सवाल भी पूछा है जिसे सुनकर उनके फैस को लगने लगा है कि वरुण ‘पापा’ बन गए हैं क्या, तो चलिए आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा किस्सा…

अभी तक नहीं रख पाए नाम-

आपको बता दें कि वरुण धवन का ‘लड़का’ कोई और नहीं उनका पप्पी (छोटा सा कुत्ता) है। वरुण धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वरुण अपने पप्पी के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वरुण धवन जमीन पर लेटे हुए हैं वहीं उनका पप्पी उनके साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा, ‘फादरहुड, अभी तक मैं अपने ब्वॉय का नाम नहीं रख पाया। मेरी मदद करो।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

इन सेलेब्स ने किए कमेंट-

वहीं वरुण धवन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस से लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी इस वीडियो पोस्टर पर रिएक्शन दे रहे है। जहां एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ‘ओह माय गॉड!!! उसका नाम क्या है ????’ जबकि नुसरत भरुचा ने लिखा, ‘अरे! एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने कमेंट में लिखा, ‘ओह माय गॉड आराध्य।’ डायरेक्टर जोया अख्तर ने लिखा, ‘मैं उनसे कब मिल रही हूं?’ जिस पर वरुण ने जवाब दिया,’जल्द ही एक प्ले की तारीख तय होगी,’ और जोया ने जवाब दिया, ‘हां! लकी उसके साथ खूब मस्ती करेगा।’

फैंस ने किए ये कमेंट-

दूसरी ओर वरुण धवन की इस प्यारी सी वीडियो पर उनके फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उसके उलछने पर बाल हवा में लहरते हैं। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हॉट चॉकलेट फज! ये पपी मेरा पूरा दिल है, आप वाकई सबसे अच्छे पिता होंगे!’ बता दें कि इससे पहले वरुण धवन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसमें वो लोगों से डॉक्टरों के साथ सही बर्ताव करने की बात करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में वरुण कह रहे थे, ‘डॉक्टरों को परेशान मत करो, तुम ऐसा नहीं कर सकते।’ वरुण लोगों को डॉक्टरों के साथ खड़े रहने के लिए भी कह रहे थे।

इन फिल्में आएंगे नज़र-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

वरुण धवन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द ही अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भेड़िया’ में नजर आएंगे।इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिषेक बनर्जी अहम किरदारों में दिखेंगे। इसके अलावा वो फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ अनिल कपूर, नीतू सिंह, कियारा आडवाणी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।