नए साल से पहले घर में लेकर आ जाएं ये चीजें, खुल जाएगा भाग्य, घर में आएगी खुशहाली

बहुत ही जल्द साल 2021 समाप्त होने वाला है और साल 2022 की शुरुआत होगी। हर कोई यही चाहता है कि उसका आने वाला साल उसके जीवन में खुशियां लेकर आए। भले ही पुराना साल व्यक्ति का कैसा भी गुजरा हो, चाहे पुराने साल में व्यक्ति के जीवन में परेशानियां चल रही हों लेकिन हर किसी की इच्छा होती है कि आने वाला नया साल उनके जीवन को खुशहाल बनाएं। इतना ही नहीं बल्कि घर में खुशियां और सुख-समृद्धि बनाए रखे।

अपने साल को बेहतर बनाने के लिए बहुत से लोग ऐसे हैं जो तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। अगर आप आने वाले साल में कुछ वास्तु उपाय करते हैं, तो इससे आपके जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर हो सकती हैं। जी हां, अगर आप वास्तु के कुछ उपाय करेंगे तो इससे घर परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।

इतना ही नहीं बल्कि आपके किस्मत के भी दरवाजे खुल सकते हैं इसलिए आप नए साल से पहले अपने घर में कुछ चीजों को जगह जरूर दीजिए। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक, किन चीजों को घर में लाने से किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

चांदी का हाथी

आप नया साल शुरू होने से पहले घर के अंदर चांदी का हाथी लाकर जरूर रखें परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह हाथी ठोस चांदी से बना होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो घर पर इसे रखने से बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि राहु और केतु का बुरा प्रभाव भी खत्म हो जाता है। घर में ठोस चांदी का हाथी रखने से व्यापार में वृद्धि, नौकरी में तरक्की होने लगती है और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

धातु का कछुआ

अगर आप अपने भाग्य को जगाना चाहते हैं तो नए साल से पहले अपने घर में धातु का कछुआ रख सकते हैं। बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने घर में कछुआ रखते हैं, परंतु ज्यादातर वह मिट्टी या लकड़ी जैसी चीजों से बने होते हैं। अगर आप अपने घर में धातु से बना हुआ कछुआ रखते हैं तो इसे घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है। आप नया साल आरंभ होने से पहले घर के अंदर पीपल, कांसे या चांदी से बने कछुए को अपने घर में जगह जरूर दीजिए। इससे आपकी किस्मत खुल जाएगी।

मोर पंख

नया साल आरंभ होने से पहले आप अपने घर में मोर पंख रखें। मोर पंख बहुत ही शुभ और चमत्कारिक बताया गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, जो व्यक्ति अपने घर के अंदर मोर पंख रखता है, उसकी किस्मत के दरवाजे खुल जाते हैं और जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर होती हैं। आप एक से तीन मोर पंख घर में रख सकते हैं।

तोते का चित्र या मूर्ति

नया साल शुरू होने से पहले आप अपने घर में तोते का चित्र या मूर्ति रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, उत्तर दिशा में अगर तोते की तस्वीर लगाई जाए तो इससे घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि घर के बच्चों का मन भी पढ़ाई में लगने लगता है। ऐसा करने से भाग्य खुल जाता है।

मोती शंख

नया साल शुरू होने से पहले आप अपने घर में मोती शंख रखें और इसकी विधि-विधान पूर्वक पूजा कीजिए। पूजा करने के बाद आप मोती शंख को तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन-संपत्ति की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं बल्कि धन लाभ, बिजनेस में तरक्की, नौकरी में सफलता हासिल होती है।