Vastu Tips: रसोई में ये चीजें खत्म होना माना जाता है अशुभ, घर में बढ़ सकती है आर्थिक परेशानियां

हर इंसान यही चाहता है कि उसका जीवन सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण हो, उसको अपने जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना ना करना पड़े। व्यक्ति दिन-रात मेहनत करके अपने जीवन को बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश करता है और सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति करना चाहता है परंतु अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति के कोशिश करने के बावजूद भी जीवन में धन से जुड़ी हुई परेशानियां लगी रहती हैं। मेहनत का फल नहीं मिल पाता है।

ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि बनी रहे तो जिंदगी में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अगर किसी व्यक्ति से माता लक्ष्मी जी रूठ जाएं तो घर में दरिद्रता आ जाती है। लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ जाता है। इसी वजह से हर कोई चाहता है कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा दृष्टि उसके ऊपर सदैव बनी रहे।

आजकल के समय में भी ऐसे बहुत से लोग हैं, जो माता लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं ताकि उनके जीवन में धन-दौलत की कमी ना रहे परंतु क्या आपको इस बात की जानकारी है कि घर में सुख-समृद्धि का संबंध हमारे रसोई से भी जुड़ा होता है क्योंकि रसोई में माता अन्नपूर्णा का वास होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो रसोई में कुछ चीजों को कभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं होना चाहिए अन्यथा यह बेहद अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इससे माता अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रसोई में किन चीजों का खत्म होना अशुभ होता है, इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

रसोई में आटा कभी खत्म न होने दीजिए

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं हमारी रसोई में सबसे महत्वपूर्ण चीज आटा होता है। ज्यादातर सभी घरों के अंदर किचन में आटा जरूर रहता है लेकिन कभी-कभी लोग अपने कामकाज में इतने अधिक व्यस्त हो जाते हैं कि जिसकी वजह से समय ना मिलने के कारण घर में राशन नहीं ला पाते हैं। ऐसी स्थिति में आटा खत्म हो जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर रसोई में आटा खत्म होने वाला है तो उससे पहले ही लाकर रख लेना चाहिए। जिस बर्तन के अंदर आप आटा रखते हैं उसे कभी भी खाली ना रहने दें क्योंकि आटा खत्म होने की वजह से धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। इतना ही नहीं बल्कि मान-सम्मान में भी कमी आने की संभावना रहती है।

घर में हल्दी खत्म होना अशुभ माना जाता है

सभी घरों के अंदर हल्दी का इस्तेमाल खाना बनाने में किया जाता है। खाना बनाने के अलावा हल्दी का प्रयोग शुभ कार्य और पूजा-पाठ में भी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। अगर रसोई में हल्दी खत्म हो जाती है तो इसकी वजह से गुरु दोष लगता है। इतना ही नहीं बल्कि सुख-समृद्धि में भी कमी आने लगती है और शुभ कार्यों में रुकावट उत्पन्न होने लगती है। इसलिए रसोई में कभी भी हल्दी खत्म होने वाली है तो आप उससे पहले ही लाकर रख लें।

नमक

रसोई घर में नमक का प्रयोग हर कोई करता है। अगर नमक ना हो तो इससे भोजन का स्वाद अधूरा ही रह जाता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अगर रसोई में नमक खत्म होने वाला है तो उससे पहले ही मंगवा कर रख लीजिए अन्यथा इसकी वजह से आर्थिक संकट उत्पन्न होने की संभावना होती है। अगर रसोई में नमक खत्म हो जाए तो आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ जाता है।

चावल

चावल का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शुक्र ग्रह भौतिक सुख का कारक माना जाता है। अगर आपके घर में चावल खत्म होने वाला है तो उससे पहले ही मंगवा कर रख लीजिए अन्यथा सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है।